8 छक्के और 4 चौके, हेटमायर ने 226 की स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक; वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : शिमरोन हेटमायर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुयाना अमेजोन वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए जमैका किंग्समेन के खिलाफ पहली पारी में नाबाद शतकीय पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के दौरान हेटमायर ने 8 छक्के और 4 चौके लगाए। इन 8 छक्कों के साथ ही हेटमायर ने साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया।

शिमरोन हेटमायर का धमाका, वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले

शिमरोन हेटमायर ने जमैका किंग्समेन के खिलाफ शानदार बैटिंग की और 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन 226.67 की स्ट्राइक रेट से बनाए। हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाए और साल 2026 में टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए। वैभव ने साल 2026 में खेले 22 मैचों में कुल 86 छक्के लगाए हैं जबकि शिमरोन हेटमायर ने इस साल अब तक खेले 51 मैचों में 87 छक्के लगाए हैं।

शिमरोन हेटमायर ने ठोका दूसरा शतक

हेटमायर ने इस मैच में शतक लगाया और साल 2020 में ये उनका टी20 प्रारूप में दूसरा शतक रहा। इस साल हेटमायर ने अब तक खेले 51 मैचों में 2 शतक की मदद से 1224 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन रहा है। हेटमायर का स्ट्राइक रेट 166.30 रहा है जबकि उनका औसत 29.85 का रहा है। इन मैचों में उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली है जबकि 9 बार नाबाद रहे हैं। (ये आंकड़े क्रिकइंफो से लिए गए हैं और खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
फिन एलन 2026-2026 53 52 4 1496 101 31.16 828 180.67 3 6 4 131 101
निकोलस पूरन 2026-2026 49 49 5 1261 106 28.65 837 150.65 1 8 3 85 99
अभिषेक शर्मा 2026-2026 41 41 2 1306 135* 33.48 637 205.02 2 10 9 125 96
रयान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
मिचेल मार्श 2026-2026 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.5 2 11 0 146 95
दासुन शनाका 2026-2026 54 49 12 1096 121* 29.62 625 175.36 1 5 3 62 88
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 51* 50 9 1224 111* 29.85 736 166.3 2 4 4 77 87
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 22 22 0 969 103 44.04 429 225.87 1 7 1 79 86
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 44 38 4 1133 101 33.32 772 146.76 1 5 1 66 80
टिम सीफर्ट 2026-2026 48 47 4 1522 105* 35.39 974 156.26 2 14 4 138 80

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here