नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत होंगे। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। इससे पहले शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर को भारत का ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन उन्हें अब तक भारतीय किट नहीं मिलने के कारण उनकी जगह पवन सहरावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनु भाकर और पवन सहरावत को मिली भारत के ध्वजवाहक की जिम्मेदारी
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से होगा और इसका समापन 4 अक्टूबर को होगा। ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन पालोमा मिजुहो स्टेडियम में किया जाएगा जो एक मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम है। इसकी क्षमता 30 हजार दर्शकों की है और यहां एशियन गेम्स के एथलेटिक्स के भी इवेंट होंगे। भारत की तरफ से कुल 496 एथलीट्स एशियन गेम्स में उतरने वाले हैं। इसमें 265 पुरुष और 231 महिलाएं हैं। 2022 में चीन में हुए एशियन गेम्स में भारत ने 28 गोल्ड समेत कुल 106 मेडल जीते थे।
इस एशियन गेम्स में 46 देश के 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। मेजबान जापान की तरफ से सबसे ज्यादा 919 एथलीट इस गेम्स में हिस्सा लेंगे जबकि एशियन गेम्स इतिहास का सबसे सफल देश चीन 803 एथलीट उतारेगा। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था। भारत की तरफ से इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पदक की उम्मीदें हैं और आप किस तरह से ओपनिंग सेरेमनी का आनंद उठा सकते हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।
एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी कब होगी ?
एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार यानी 19 सितंबर को होगी और भारतीय समय के मुताबिक इसकी शुरुआत दोपहर 2.30 बजे से होगी। - एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी ?
एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन आइची के नागोया में की जाएगी। - एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी टीवी पर कहां देख सकते हैं ?
एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी को किस एप पर देख सकते हैं ?
एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।


