हॉकी में भारत का दमदार आगाज, महिला-पुरुष टीम ने जीते मुकाबले; दीपिका के 8 गोल

0

नई दिल्ली : दीपिका सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल दागे, जिसकी बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार (20 सितंबर) को एशियन गेम्स के पूल बी के अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, पुरुष हॉकी में मौजूदा चैंपियन भारत ने भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने 4 गोल दागकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय पुरुष टीम ने पूल ए के पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया।

महिला हॉकी में भारत और उज्बेकिस्तान मुकाबला एकतरफा होने की उम्मीद थी और ठीक वैसा ही हुआ। उज्बेकिस्तान की रक्षापंक्ति भारत के लगातार हमलों का कोई जवाब नहीं दे पाई। दोनों टीमों के बीच का अंतर मैदान पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था क्योंकि शुरुआत से ही भारत ने गोल वर्षा शुरू कर दी थी।

8 गोल दागकर दीपिका सहरावत ने बनाया यादगार रिकॉर्ड

भारत के लिए दीपिका (8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें, 54वें मिनट) ने गोल की झड़ी लगा दी। यह किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का एशियन गेम्स मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लालरेम्सियामी (7वें), इशिका (11वें, 42वें, 54वें), बलजीत कौर (12वें), नेहा (18वें), नवनीत कौर (23वें, 45वें), लथंतलुआंगी (43वें, 51वें) और साक्षी राणा (43वें) ने भी गोल किए। भारत सोमवार (21 सितंबर) को अपने अगले मैच में इंडोनेशिया से भिड़ेगा।

दिलप्रीत सिंह के 4 गोल से भारत की शानदार जीत

पुरुष हॉकी में मौजूदा चैंपियन भारत ने रविवार को एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के पूल ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। दिलप्रीत सिंह (18वें, 19वें, 37वें और 49वें मिनट) ने चार मैदानी गोल किए, जबकि शिलानंद लाकड़ा (6वें और 35वें मिनट) और सुखजीत सिंह (38वें और 48वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे।

भारत के खिलाफ औलिया अल अर्द्ध ने खोला इंडोनेशिया का खाता

गोल करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक (12वें मिनट), राजिंदर सिंह (19वें मिनट), मनदीप सिंह (21वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (28वें मिनट) और जुगराज सिंह (47वें मिनट) शामिल थे। इंडोनेशिया की तरफ से एकमात्र गोल औलिया अल अर्द्ध ने 33वें मिनट में किया। भारत मंगलवार (22 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here