शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, हिमांशु ने जीता रजत; मेडल टैली में टॉप-10 में एंट्री

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में भारत ने 2 और पदक अपने नाम किए, जिससे इस खेल में भारत के पदकों की संख्या 5 हो गई, जबकि देश की कुल पदक संख्या 6 पहुंच गई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल और रुद्रांश पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा में चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हिमांशु ढिल्लों 252.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रुद्रांश पाटिल ने 230.9 अंक हासिल कर तीसरा स्थान और कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांश पाटिल उस भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब दोनों निशानेबाजों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया। हिमांशु ने सिल्वर, जबकि रुद्रांश ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन 2 पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या 6 हो गई है। वहीं, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तारियाल ने ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला MMA मेडल हासिल किया।

एशियन गेम्स 2026 की मौजूदा मेडल टैली
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 14 6 3 23
2 जापान 6 8 7 21
3 दक्षिण कोरिया 4 3 9 16
4 कजाखस्तान 4 0 3 7
5 थाइलैंड 3 1 0 4
6 हॉन्गकॉन्ग 1 2 2 5
7 मकाऊ 1 2 0 3
8 म्यांमार 1 1 1 3
9 कुवैत 1 0 1 2
10 भारत 0 4 2 6
शूटिंग में अब तक किसने-किसने जीते पदक?
  • 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा: इलावेनिल वलारिवान (सिल्वर)
  • 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम स्पर्धा: सिल्वर
  • 10 मीटर एयर राइफल मेंस टीम स्पर्धा: सिल्वर
  • 10 मीटर एयर राइफल मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा: हिमांशु ढिल्लों (सिल्वर)
  • 10 मीटर एयर राइफल मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा: रुद्रांश पाटिल (ब्रॉन्ज)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here