पहले दिन शिशुकुंज इंदौर के तैराकों का दबदबा ,12 गोल्ड में से तीन जीते

0
  • टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैम्पियनशिप… गल्फ कंट्री समेत देश के 1000 से ज्यादा तैराक कर रहे हैं भागीदारी

भोपाल।(NST news) शिशुकुंज स्कूल इंदौर के श्लोक गुरेजा, प्रत्युल्य ठाकुर और कृशिव दोषी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन गोल्ड जीते। टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में प्रकाश तरणताल में आयोजित इस चार दिनी टूर्नामेंट में गल्फ कंट्री समेत भारत के वि​भिन्न शहरों व राज्यों के 1000 से ज्यादा तैराकी भागीदारी कर रहे हैं। पहले दिन कुल 12 गोल्ड दांव पर थे। इसमें तीन शिशुकुंज इंदौर के खाते में गए जबकि नौ गोल्ड अलग–अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने जीते
श्लोक गुरेजा ने अंडर–19 400 मीटर फ्री स्टाइल में सभी को पीछे छोड़ा। उन्होंने 4:27.78 का समय निकाला।प्रत्युलय ने अंडर–17 100 मीटर फ्री स्टाइल में 1:11.03 का समय निकालकर गोल्ड जीता। इसी तरह मप्र के लिए शिशुकुंज स्कूल के ही कृशिव दोषी ने दिन का तीसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने यह गोल्ड 100 मीटर बेक स्ट्रोक में जीता। उन्होंने 1:6.21 का समय निकाला। अन्य गोल्ड जीतने वाले प्लेयर्स में गियोन जिबी अंडर–19 100 बेक स्ट्रोक, लोहिथासवा नागेश डीपीएस अंडर–11 400 मीटर फ्री स्टाइल, प्रकाश प्रवीण प्रेसीडेंसी स्कूलकस्तूरी अंडर–17 100 मीटर फ्री स्टाइल, पृथ्वीराज गोपाकुमार मेनन डीपीएस केनन अंडर–19 100 मीटर फ्री स्टाइल, श्रेयांश यादव रेडीएंट स्कूल पटना अंडर–14 100 मीटर फ्री स्टाइल, ओजस सूद जीसस स्कूल लुधियाना अंडर–17 100 मीटर बेक स्ट्रोक, श्रेयास सुनील जैन हेरीटेज स्कूल अंडर–17 400 मीटर फ्री स्टाइल शामिल हैं। इनके अलावा दो फाइनल रिले के हुए।इसमें 4 गुना 50 मीटर फ्री स्टाइल में राष्ट्रोथान विधा केंद्र और 4 गुना 100 मीटर फ्री स्टाइल का गोल्ड द वेलामल्ल इंटरनेशनल स्कूल के नाम रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस दौरान सीबीएसई पर्यवेक्षक सुरेश जायसवाल, टूर्नामेंट डायरेक्टर जगदीपसिंह अहलुवालिया, टेक्नोक्रेट सकूल के डायरेक्टर डा. आरके दवे और मप्र स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here