IND vs AFG: बारिश ने रोका क्वार्टर फाइनल, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश और गीले मैदान के कारण टॉस से पहले ही रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद बेहतर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर भारत को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया, जबकि अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैदान की स्थिति खेलने लायक नहीं हो सकी।

इसी मैदान पर कुछ घंटे पहले पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग का मैच नहीं हो पाया था और मैच रद्द हुआ था। पाकिस्तान को रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली थी। अब पाकिस्तान का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। वहीं टीम इंडिया का मुकाबला सेमीफाइनल में श्रीलंका या नेपाल में से किसी एक से होगा। श्रीलंका और नेपाल के बीच 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल 3 खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे (IST) भारत के साथ भिड़ेगी। पिछले एशियन गेम्स में भी बारिश ने मजा किरकिरा किया था और रैंकिंग के आधार पर भारत को फाइनल में विजेता घोषित किया गया था।

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, फाइनल का शेड्यूल
तारीख समय (IST) मैच
28 सितंबर 5:30 AM क्वार्टर फाइनल 1 (पाकिस्तान सेमीफाइनल में)
28 सितंबर 10:00 AM क्वार्टर फाइनल 2 (भारत सेमीफाइनल में)
29 सितंबर 5:30 AM क्वार्टर फाइनल 3 (श्रीलंका vs नेपाल)
29 सितंबर 10:30 AM क्वार्टर फाइनल 4 (बांग्लादेश vs मलेशिया)
1 अक्टूबर 5:30 AM सेमीफाइनल 1 (पाकिस्तान vs क्वार्टर फाइनल 4 विजेता)
1 अक्टूबर 10:00 AM सेमीफाइनल 2 (भारत vs क्वार्टर फाइनल 3 विजेता)
3 अक्टूबर 5:30 AM ब्रॉन्ज मेडल मैच
3 अक्टूबर 10:00 AM फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here