कोहली-गिल के शतक से लेकर साउथ अफ्रीका की जीत तक, वनडे में एक दिन रहा धमाकेदार

0

नई दिल्ली : 27 सितंबर 2026 का दिन वनडे क्रिकेट के लिहाज से बेहद व्यस्त और खास रहा। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और सीरीज अपने नाम कर ली। इस तरह एक ही दिन वनडे क्रिकेट में दो अहम मुकाबलों के नतीजे सामने आए और दोनों विजेता टीमों ने सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

इसके अलावा इंग्लैंड ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 221 रनों से करारी शिकस्त दी और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। कुल मिलाकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मिशन की शुरुआत सभी टॉप टीमों ने कर दी है। उसका नजारा रविवार को दिखा। विराट कोहली और शुभमन गिल ने भारत के लिए बेहतरीन शतक लगाए। यही दोनों नहीं सुपर संडे (27 सितंबर 2026) को कुल छह बल्लेबाजों ने वनडे शतक लगाए।

एक दिन, 6 शतक और रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का रोमांच

भारत के लिए जहां विराट कोहली ने नाबाद 139 और कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में डेविड मिलर का तूफान दिखा और उन्होंने 93 गेंद पर 142 रन ठोकते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खबर ली। वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा (103 रन, 116 गेंद) ने भी शतक लगाया। साथ ही इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे में इंग्लिश बल्लेबाज टॉम बैंटन ने 126 रन की बेहतरीन पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती वनडे सीरीज

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतते हुए ही सीरीज कब्जा ली है। पहला मैच प्रोटियाज ने डरबन में 67 रनों से जीता था। वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रनों से हराया और सीरीज कब्जाई। वनडे की वर्ल्ड चैंपियन टीम को अफ्रीका ने अपने घर में हराते हुए अगले साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने से पहले सभी को चेताया है। अब सीरीज का तीसरा मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा।

इंग्लैंड का सीरीज पर कब्जा, श्रीलंका को 2-1 से दी मात

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का तीसरा व निर्णायक वनडे मैच 223 रनों से जीता। इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने बैंटन के बेहतरीन शतक और ब्रूक व कॉक्स के अर्धशतक की बदौलत 355 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रन पर सिमट गई और 223 रन से मैच हार गई। इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 89 रन से जीता था तो दूसरा मैच श्रीलंका ने 16 रन से अपने नाम किया था। अब तीसरे मैच में जीत के साथ मेजबान इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज कब्जा ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here