नई दिल्ली : विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके करियर का 55वां शतक रहा। इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में कोहली के शतकों की संख्या 30 हो गई है। इस मामले में वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं और वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर कायम हैं।
वहीं एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि इस लिस्ट में क्रिस गेल चौथे, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान पांचवें स्थान पर हैं। अगर वनडे में सफल रन चेज में शतक की बात करें तो विराट कोहली का यह 25वां शतक था।
वनडे इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक
30 शतक: विराट कोहली
18 शतक: रोहित शर्मा
17 शतक: सचिन तेंदुलकर
12 शतक: क्रिस गेल
11 शतक: तिलकरत्ने दिलशान
10 शतक: सनथ जयसूर्या
10 शतक: सईद अनवर
कोहली का तूफानी शतक, वनडे में तीसरा सबसे तेज सैकड़ा
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 गेंद पर 139 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने 74 गेंद पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। विराट का वनडे करियर में यह तीसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 52 गेंद पर शतक लगाया था और यह उनके वनडे करियर का सबसे तेज शतक था।
विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
52 गेंद: vs ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 2013
61 गेंद: vs ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2013
74 गेंद: vs वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम 2026
76 गेंद: vs श्रीलंका, होबार्ट 2012
76 गेंद: vs श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017
80 गेंद: vs श्रीलंका, गुवाहाटी 2023


