सीबीएसई स्विमिंग: शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर बना ओवर आल चैम्पियन

0

भोपाल। शिशुकुंज इंटरनेशन स्कूल के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई नेशनल स्विमिंग की ओवर ऑल चैम्पियनशिप जीती है। टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल भोपाल के तत्वावधान में प्रकाश तरण ताल में चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में शिशुकुंज ने कुल 93 अंक हासिल किए। जिसमें 59 इंडिविजुअल और 34 रिले पाइंट शामिल हैं। मार्डन स्कूल बाराखंबा नई दिल्ली रनरअप रहा। उसने कुल 85 अंक बनाए। तीसरे नंबर पर बाल भारती स्कूल राजिंदर नगर नई दिल्ली रहा। उसके 77 पांइट रहे, जिसमें 53 इंडिविजुअल और 34 रिले पाइंट शामिल हैं। प्रतियोगिता चार एज ग्रुप में आयोजित किया गया था, जिसमें अंडर–14 में शिशुकुंज इंदौर के कृशिव दोशी इंडिविजुअल चैम्पियन बने हैं। उनके 26 पाइंट बने। अंडर–11 में बेंगलुरू के प्रवण मनोहर, अंडर–17 में लधियाना के ओजस सूद और अंडर–19 में बेंगलुरू के पृथ्वीराज गोपाकुमार मेनन व्यक्तिगत चैम्पियन बने हैं। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मप्र स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने किया।

आखिरी दिन इन्होंने जीते गोल्ड 

आखिर दिन सोमवार को कुल 14 इवेंट हुए। आखिरी दिन भाेपाल के तेजस बाथम ने सिल्वर मेडल जीता। यह मेडल उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई अंडर–14 में जीता है। उन्होंने दूसरे दिन एक गोल्ड भी जीता था। इस तरह उन्होंने इस टूर्नामेंट से दो मेडल जीते। इस इवेंट का गोल्ड मणिपुर के हिमांशु नहाकपम ने जीता। ओवर आल चैम्पियन बने शिशुकुंज इंदौर के कृशिव दोशी और श्लोक गुरेजा ने भी आखिरी दिन एक–एक गोल्ड जीता है। कृशिव ने यह गोल्ड अंडर–14 एज कैटेगरी की 50 मीटर बेक स्ट्रोक इवेंट में जीता है। जबकि श्लोक गुरेजा ने अंडर–19 की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में यह मेडल दिलाया।  आखिरी दिन गोल्ड जीतने वाले अन्य प्लेयर्स में ओजस सूद जीसस स्कूल लुशियाना, समर्थ जोशी केरल, प्रणव मनोहर बेंगलुरू, रोनल रेटनम चेन्नई, अर्णव त्यागी मार्डन स्कूल नई दिल्ली, धनवित मंजूनाथ गोवडा बेंगलुरू, गौतम चिरूममिल्ला, विमल राधाकृष्ण इरोड और अव्युक्त मोहन बेंगलुरू शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here