शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम चैंपियन बनी

0

इंदौर. मध्य प्रदेश की टीम ने लगातार दूसरे वर्ष डॉ (कैप्टन) के थिमापिया स्मृति क्रिकेट स्पर्धा जीत ली है। फाइनल मैच के अंतिम दिन मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 199 रन से पिछड़ने के बाद भी 5 विकेट से जीत हासिल की। इस स्पर्धा को कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों की टीमें भाग लेती है और इस स्पर्धा को आगामी सत्र की तैयारियों के तौर पर लिया जाता है ।सेमी फाइनल में मुंबई को हराने के मध्य प्रदेश ने अपनी टीम में सात परिवर्तन किए। रजत पाटीदार, शुभम शर्मा, और सारांश जैन सहित प्रमुख खिलाड़ियों के बग़ैर खेलते हुए मध्य प्रदेश ने पहली पारी में नौ विकेट पर 326 रन बनाए जबकि आंध्र ने इसके पूर्व छः विकेट पर 525 रन बनाए थे । अक्षय शर्मा (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से मध्य प्रदेश ने आंध्र को दूसरी पारी में 190 पर आउट कर दिया।

मध्य प्रदेश को जीत के लिए 78 ओवर में 390 रन बनाने थे। टीम ने ये रन 64 ओवर में ही बना लिए। कप्तान हर्ष गवली ने दोनों पारियों में शतक लगाया। चंचल राठौर ने पहली पारी में और अथर्व महाजन ने दूसरी पारी में शतक लगाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here