10वें दिन भारत ने जीते 8 पदक, 3 स्पर्धाओं में पदक पक्का; देखें पूरी तालिका

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 10वां दिन भी पदकों से भरपूर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल रहे। इसके अलावा मुक्केबाजी में 3 भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने पदक पक्के कर लिए। एथलेटिक्स में यशवीर सिंह और रोहित यादव ने जैवलिन थ्रो में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता, जबकि श्रीशंकर मुरली और गुलवीर सिंह ने भी रजत पदक अपने नाम किए। इस तरह 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पदक तालिका में देश की स्थिति को और मजबूत किया।

निशानेबाजी में ईशा सिंह ने रजत पदक जीता। वहीं कुराश, 400 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) और 5000 मीटर में भारत को कांस्य पदक मिले। दूसरी ओर, कपिल पोखरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया घंघास ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर भारत के तीन और पदक पक्के कर दिये। भारत के नाम पर अभी चार स्वर्ण पदक ही हैं। इसके अलावा भारत ने 20 रजत और 21 कांस्य पदक सहित कुल 45 पदक हासिल किये हैं। वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। चीन 131 स्वर्ण, 53 रजत और 45 कांस्य सहित कुल 229 पदक जीतकर शीर्ष पर काबिज है।

  • एथलेटिक्स: पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में यशवीर सिंह ने रजत पदक और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीता। यशवीर सिंह ने अपने आखिरी थ्रो में 85.72 मीटर की दूरी तय करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रोहित यादव ने 84.35 मीटर दूर भाला फेंका।
  • एथलेटिक्स: पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जम्प) के फाइनल में श्रीशंकर मुरली ने सिल्वर मेडल जीता। श्रीशंकर मुरली ने चोटिल होने के बावजूद अपने दूसरे प्रयास में 8.07 मीटर की छलांग लगाई। उज्बेकिस्तान के अनवर अनवरोव ने 8.07 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि चीन के शू युहाओ ने 8.17 मीटर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • एथलेटिक्स: पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में गुलवीर सिंह ने रजत पदक जीता। दस हजार मीटर के बेहतरीन धावक गुलवीर सिंह ने 3:36.72 का समय लिया। वह काज़ुतो इजावा के बाद दूसरे स्थान पर रहे। काजुतो इजावा ने 3:36.35 का गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
  • एथलेटिक्स: महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में पारुल चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पारुल चौधरी ने 15:14.61 का समय लिया और कजाकिस्तान की नोराह तानुई को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
  • एथलेटिक्स: महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) के फाइनल में विथ्या रामराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और अनु राघवन पांचवें स्थान पर रहीं। विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड का समय लेकर पदक जीता और उस नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो उनके और पीटी उषा के नाम संयुक्त रूप से था! अनु राघवन ने भी 55.88 सेकंड के समय के साथ अपना पर्सनल बेस्ट (PB) रिकॉर्ड बेहतर किया और पांचवें स्थान पर रहीं।
  • निशानेबाजी: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में ईशा सिंह ने रजत पदक जीता। ईशा सिंह बहुत कम अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। दूसरे शूट-ऑफ में वह पाँच में से तीन शॉट चूक गईं, जबकि शियाओ सिर्फ दो शॉट चूकीं।
  • कुराश: महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में पिंकी बल्हारा को दक्षिण कोरिया की मो सुमिन से हार का सामना करना पड़ा। पिंकी बल्हारा ने 2018 एशियाई खेलों की तरह इस बार भी कांस्य पदक जीता। मो सुमिन 2026 एशियाई चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
  • मुक्केबाजी: पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कपिल पोखरिया ने दक्षिण कोरिया के किम गिचे को हराया और मेडल पक्का किया।
  • मुक्केबाजी: महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को हराया और मेडल पक्का किया।
  • मुक्केबाजी: महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रिया ने ताजिकिस्तान की मिजगोना समदोवा को हराया और मेडल पक्का किया।
पुरुष क्रिकेट में भारत की फाइनल एंट्री, सेमीफाइनल मुकाबला हुआ रद्द

इसके अलावा 10वें दिन भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम बारिश के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर होने के कारण सेमीफाइनल में पहुंची। अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना अजेय फॉर्म बरकरार रखते हुए पूल ए के आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 10-0 से हराया। भारत पूल ए में शीर्ष पर रहा। अब एक अक्टूबर को सेमीफाइनल में सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

स्क्वैश में भारत की शानदार लय बरकरार

स्क्वैश में दो व्यक्तिगत रजत पदक और मिश्रित युगल में एक कांस्य पदक जीतने के बाद भारत ने टीम प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। भारतीय पुरुष और महिला टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। महिला टीम ने जापान पर एक कठिन जीत हासिल की। भारतीय महिला टीम ने जापान को 2-1 से हराया। हालांकि, शीर्ष खिलाड़ी अनाहत सिंह विश्व की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे से पांच गेम में हार गईं। अनाहत ने व्यक्तिगत सेमीफाइनल में विश्व की छठे नंबर की जापानी खिलाड़ी को हराया था और ऐतिहासिक रजत पदक जीता था।

एशियाई खेल 2026 की पदक तालिका (28 सितंबर की रात 8 बजे तक अपडेट)
देश स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल
चीन 132 53 45 230
जापान 41 68 63 172
दक्षिण कोरिया 21 26 43 90
उज्बेकिस्तान 12 17 13 42
कजाकिस्तान 9 13 23 45
थाइलैंड 9 8 13 30
बहरीन 9 2 3 14
ईरान 8 15 9 32
नॉर्थ कोरिया 7 5 5 17
मलेशिया 6 3 9 18
हॉन्गकॉन्ग 5 12 17 34
भारत 4 20 21 45

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here