एशियाड का 11वां दिन: इन खेलों में पदक के लिए जोर लगाएंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 4 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीते हैं। नागोया में मंगलवार (29 सितंबर) को होने वाले 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजरें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, शूटिंग और कुराश में पदक जीतने पर होंगी। गुलवीर सिंह एशियन गेम्स में पहले ही 2 पदक जीत चुके हैं और अब 5000 मीटर रेस में उतरकर पदकों की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगे। इस स्पर्धा में उनके साथ अविनाश साबले भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे। बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल, परवीन और नरेंद्र अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। वहीं, विपिन कुमार पुरुषों के 66 किग्रा कुराश इवेंट में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। शूटिंग में भारतीय ट्रैप निशानेबाजों से भी पदक की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 में भारत के 11वें दिन का पूरा शेड्यूल…

समय खेल भारतीय खिलाड़ी मुकाबला/इवेंट चरण पदक मुकाबला
सुबह 4:54 बजे से सर्फिंग किशोर कुमार अनबरासु पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल नहीं
सुबह 5:30 बजे से तीरंदाजी धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान, कीर्ति, कुकुम मोहोड महिला रिकर्व राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 नहीं
सुबह 6:24 बजे से कुराश विपिन कुमार पुरुष 66 किग्रा राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और पदक मुकाबले हां
सुबह 6:30 बजे से ट्रैक साइक्लिंग सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का, त्रियाशा पॉल महिला टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन, हीट्स और फाइनल हां
सुबह 6:38 बजे से ट्रैक साइक्लिंग रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, जेमश सिंह पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन, हीट्स और फाइनल हां
सुबह 6:30 बजे शूटिंग नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल हां
सुबह 6:30 बजे शूटिंग शपथ भारद्वाज, क्यानन चेनाई, अहवर रिजवी पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल हां
सुबह 6:30 बजे स्क्वैश भारत बनाम ईरान महिला ग्रुप मैच ग्रुप चरण नहीं
सुबह 7:00 बजे से कैनो स्लैलम हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़, पल्लवी जगताप, रीना सेन, शिखा चौहान पुरुष कयाक सिंगल और महिला कैनो सिंगल/कयाक सिंगल हीट्स नहीं
सुबह 7:12 बजे से ट्रैक साइक्लिंग हर्षिता झाकर, पूजा डानोले, मीनाक्षी, स्वस्ति सिंह महिला टीम परस्यूट प्रतियोगिता हां
सुबह 10:00 बजे सेलिंग विष्णु सरवनन पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज रेस 3 नहीं
सुबह 10:00 बजे टेनिस दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावान त्रिस्मुवंतरा पुरुष एकल दूसरा दौर नहीं
सुबह 10:15 बजे बॉक्सिंग परवीन बनाम ली शू (चीन) महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल हां
सुबह 10:30 बजे शूटिंग नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत महिला ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल, यदि क्वालिफाई किया हां
सुबह 11:00 बजे बॉक्सिंग अंकुश पंघाल बनाम फाजिलद्दीन एर्किनबोएव (उज्बेकिस्तान) पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल हां
सुबह 11:30 बजे बॉक्सिंग नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कजाकिस्तान) पुरुष 90+ किग्रा सेमीफाइनल हां
दोपहर 12:00 बजे शूटिंग शपथ भारद्वाज, क्यानन चेनाई, अहवर रिजवी पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल, यदि क्वालिफाई किया हां
दोपहर 12:30 बजे से टेनिस सुमित नागल बनाम होंग सेओंगचान (दक्षिण कोरिया) पुरुष एकल दूसरा दौर नहीं
दोपहर 12:30 बजे से टेनिस युकी भांबरी-दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव-बेइबिट झुकायेव (कजाकिस्तान) पुरुष युगल दूसरा दौर नहीं
दोपहर 12:30 बजे वॉलीबॉल भारत बनाम कतर पुरुष पूल सी ग्रुप मैच नहीं
दोपहर 12:30 बजे से टेनिस अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बस्तौला-प्रदीप खड़का (नेपाल) पुरुष युगल दूसरा दौर नहीं
दोपहर 2:50 बजे एथलेटिक्स देव कुमार मीना, कुलदीप कुमार पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल हां
दोपहर 3:30 बजे से टेनिस अंकिता रैना-एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग-कैरन थॉम्पसन (हांगकांग) मिश्रित युगल पहला दौर नहीं
दोपहर 3:35 बजे एथलेटिक्स पूजा, सुप्रिया बसवराजू महिला हाई जंप फाइनल हां
शाम 4:05 बजे एथलेटिक्स अनुष्का यादव, तान्या चौधरी महिला हैमर थ्रो फाइनल हां
शाम 4:20 बजे एथलेटिक्स पूजा महिला 800 मीटर फाइनल हां
शाम 4:35 बजे एथलेटिक्स मोहम्मद अफसल पुरुष 800 मीटर फाइनल हां
शाम 4:45 बजे एथलेटिक्स गुलवीर सिंह, अविनाश साबले पुरुष 5000 मीटर फाइनल हां
शाम 5:18 बजे एथलेटिक्स भारत 4×100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल हां
शाम 5:35 बजे एथलेटिक्स भारत महिला 4×400 मीटर रिले फाइनल हां
शाम 5:47 बजे एथलेटिक्स भारत पुरुष 4×400 मीटर रिले फाइनल हां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here