लक्ष्य रायचंदानी ने जड़ा दोहरा शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 मजबूत

0

नई दिल्ली : ओपनर बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा, जिससे इंडिया अंडर-19 टीम ने राजकोट में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ पहली पारी में 213 रन की बढ़त हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली। रायचंदानी 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी शानदार पारी से भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 430 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 217 रन पर आउट हो गई थी।

रायचंदानी के बल्ले का जलवा बरकरार

इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे युवा वनडे में नाबाद 110 रन बनाने वाले 17 वर्षीय रायचंदानी ने लंबी अवधि के प्रारूप में भी प्रभावशाली पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। सलामी बल्लेबाज सागर विर्क के 11 रन पर आउट होने के बाद रायचंदानी ने पूरे दिन पारी को संभाला और दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

रायचंदानी-मोहित ने 9वें विकेट के लिए जोड़े 137 रन

रायचंदानी को कप्तान यशबर्धन चौहान (54) और मोहित उल्वा (नाबाद 58) का अच्छा साथ मिला। रायचंदानी ने मोहित के साथ नौवें विकेट के लिए अब तक 137 रन जोड़े हैं। इससे पहले उन्होंने चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 217 रन पर आउट हो गई, जिसमें ब्लेक कैटल ने 102 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि मोहित उल्वा ने 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here