एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका-नेपाल मैच रद्द, भारत की सेमीफाइनल भिड़ंत तय

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में बारिश एक बार फिर मुकाबलों पर भारी पड़ी है। 28 सितंबर को पहले 2 क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द होने के बाद 29 सितंबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। श्रीलंकाई टीम को बेहतर रैंकिंग के आधार पर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया है। इस नतीजे के साथ ही भारतीय टीम के सेमीफाइनल मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है और अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम खिताबी मुकाबले की ओर एक कदम बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भी रद्द हो गया। भारत और पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका को भी सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है। वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और मलेशिया का सामना होना है, इस पर भी बारिश का खतरा बना है।

सेमीफाइनल में भारत के सामने कौन होगा?

भारतीय टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला अब श्रीलंका से होगा। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड अब 1 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंकाई टीम का सामना करने उतरेगी। वहीं पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला अभी तय होना बाकी है। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में सामना बांग्लादेश-मलेशिया मुकाबले की विजेता टीम से होगा। अगर चौथा क्वार्टर फाइनल मैच भी नहीं हुआ तो बांग्लादेश को उच्च रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी।

सेमीफाइनल में कब और कहां उतरेगी टीम इंडिया?

एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया खेलने उतरेगी। इस मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका सेमीफाइनल मैच भी यहीं होगा। भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस सुबह 9.30 बजे होगा और लाइव एक्शन सुबह 10 बजे शुरू होगा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत-श्रीलंका के स्क्वाड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

श्रीलंकाई टीम: सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, सोहन डी लिवरा, एशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिन्दु रत्नायके, वनुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, दुशान हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, गरुका संकेथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here