एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद नीरू ढांडा का बयान, ‘इस मेडल की खुशी अलग है’

0

नई दिल्ली : ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को 5वां स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपना पहला एशियन गेम्स खेल रहीं नीरू ने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ नीरू एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से भारत के पदक अभियान में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरू ढांडा ने कहा, ‘इस मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह एक एहसास है। कुछ चीजें शब्दों में बताने के बजाय महसूस करने के लिए होती हैं। मैं यह मेडल भारत को, अपने परिवार को, अपने कोच मनशेर सिंह को और राजा रणधीर सिंह को समर्पित करती हूं, जिन्होंने 1978 में गोल्ड मेडल जीता था। इस साल उनका निधन हो गया था।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवा एथलीटों को अपने खास संदेश में उन्होंने कहा कि आप सभी को नीरू से आगे जाना है। आप जहां भी हैं, वहां से आगे बढ़ने और बेहतर मनोदशा से काम करने की कोशिश करें। नीरू ढांडा ने ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता। इसमें उनकी साथी खिलाड़ी आशिमा अहलावत ने कहा, ‘यह प्रदर्शन करना आसान नहीं था। पिछले एक-दो दिन से कतर और कुवैत के साथ बहुत करीबी मुकाबला चल रहा था। आज के मौसम ने हमारी बहुत मदद की। दूसरे देश इससे बच नहीं पाए, लेकिन हम इस मौसम में बच गए और ब्रॉन्ज से सिल्वर मेडल पर आ गए। यह बहुत अच्छा लग रहा है। बेशक, भारत में हमें बारिश में शूटिंग करने की आदत है, हमारे सिलेक्शन ट्रायल और ट्रेनिंग भी ऐसे ही हालात में होते हैं, इसलिए मौसम ने हम पर ज्यादा असर नहीं डाला या हमें घुटन नहीं हुई। कई दूसरे देशों को इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन हमने इस मौसम में भी कोशिश की और सिल्वर मेडल जीता।’

ट्रैप टीम इवेंट में नीरू ढांडा के साथ आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी भारतीय टीम का हिस्सा थीं। गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू हरियाणा के जींद जिले से ताल्लुक रखती हैं। उनकी स्वर्णिम सफलता के बाद जींद के संगतपुरा गांव में जश्न का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीरू की मां सुदेश देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम बहुत खुश हैं। पूरा देश हमारी बेटी की कामयाबी का जश्न मना रहा है। उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने बड़ी उम्मीदों के साथ गोल्ड मेडल जीता है। हमें उससे बहुत उम्मीद थी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here