एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी का सम्मान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की मुलाकात

0

रायपुर(NST NEWS): जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी में ताल ठोंककर देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी जी से आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय आवास/ कार्यालय में मा. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भेंट की, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने संजू देवी की माता अमरीका बाई जी एवं पिता रामजी से भी भेंट कर उनका भी अभिनंदन किया।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा,

संजू देवी को भारत के साथ छत्तीसगढ़ की हम 3 करोड़ जनता को भी गौरवान्वित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संजू देवी से एशियन गेम्स में मिले उनके अनुभव को जाना। पूरे टूर्नामेंट की अजेय विजयी यात्रा के बारे में उन्होंने बताया, कैसे पैंतरे अपनाकर प्रतिद्वंद्वीयों को उन्होंने चित किया इसके बारे में बताया। एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव का लाभ हमारे छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here