दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 3 से 5 अक्टूबर तक खेली जाने वाली देश की प्रतिष्ठित दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भोपाल के 8 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जिनमें 2 महिलाएं भी हैं. टीम के प्लेयर कम मैनेजर हबीब हुसैन होंगे.

देहरादून प्रस्थान करने से पूर्व गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व मप्र बैडमिंटन संघ के एग्जीक्यूटिव मेंबर अभिमन्यु चोपडा ने सभी खिलाडियों को किट प्रदान किया व स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनायें दी. सभी खिलाड़ी जिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व आरके स्पोर्ट्स क्लब, मिनाल में प्रैक्टिस करते हैं. स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी शेर्ली भारद्वाज (58+), डॉ ग्रेस सिंह (56+), हबीब हुसैन (55+), कर्नल सुधीर थापा (59+), कर्नल अमित खेर (52+), डीसी गुजराती व बीआर सोनी (70+) हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here