नई दिल्ली : भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने मंगलवार (29 सितंबर) को एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीतकर इस एशियाड में अपने पदकों की संख्या 3 कर ली। इसके साथ ही गुलवीर एक ही एशियन गेम्स में 3 पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए और उन्होंने पीटी ऊषा की उपलब्धि की बराबरी की। पीटी ऊषा ने 1986 एशियन गेम्स में कुल 4 पदक जीते थे। गुलवीर इससे पहले 10000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम कर चुके थे।
इसके बाद 5000 मीटर में गुलवीर ने कांस्य पदक झटका। 10000 मीटर में उन्होंने 28 मिनट 29 सेकेंड का समय निकाला था। 1500 मीटर में उन्होंने 3 मिनट 36 सेकेंड का समय निकाला था। 5000 मीरट में उन्होंने 13 मिनट 32 सेकेंड का समया निकाला। 5000 मीटर में चीन के बिरहानु बालेव ने 13 मिनट 30 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण और तोमोनोरी यामागुची ने 13 मिनट 31 सेकेंड का समय निकाल रजत पदक अपने नाम किया।


