रायपुर(NST NEWS)। बीसीसीआई की वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा घोषित टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कमान मो. फैज खान को सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ की टीम 8 अक्टूबर से पुडुचेरी में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू करेगी। टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को हरियाणा के खिलाफ होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ की टीम 10 अक्टूबर को बिहार, 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, 14 अक्टूबर को पंजाब और 16 अक्टूबर को ओडिशा के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सभी मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे।
टीम में आदित्य वर्मा और अमेया मोरे को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई, कोरबा, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम:
आदित्य वर्मा (विकेटकीपर), आर्यन सिंह, आदित्य बयाडवाल, आदित्य यादव, अगमजोत सिंह छागर, अमन त्रिपाठी, अमेया मोरे (विकेटकीपर), अमितेश मिश्रा, अर्शवीर सिंह भाटिया, चंद्रभूषण साहू, देव रिसित, धनंजय नायक, मो. फैज खान (कप्तान), सक्षम चौबे, शिवम यादव, तेजस्वी कल्होर और वेदांश खेडिया।
पांच मुकाबलों से होगी अभियान की शुरुआत
छत्तीसगढ़ को शुरुआती चरण में लगातार पांच मुकाबले खेलने हैं। टीम 8 अक्टूबर को हरियाणा, 10 अक्टूबर को बिहार, 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, 14 अक्टूबर को पंजाब और 16 अक्टूबर को ओडिशा से भिड़ेगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच होगी।


