नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को शुभमन गिल के नाबाद दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से जीत मिली। गिल ने इस मैच में नाबाद 223 रन की पारी खेली और वो बतौर कप्तान वनडे इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा भी टॉप-3 में शामिल हैं।
सहवाग से आगे निकले गिल
वनडे में बतौर कप्तान अब सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड गिल के नाम पर दर्ज हो गया जो पहले वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज था। सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 219 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन गिल ने नाबाद 223 रन की पारी खेलकर सहवाग को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 208 की पारी खेली थी।
वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
223 रन: शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज (2026)
219 रन: वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज (2011)
208 रन: रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
189 रन: सनत जयसूर्या बनाम भारत (2000)
186 रन: सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड (1999)
181रन : विवियन रिचर्ड्स बनाम एसएल (1987)
175 रन: कपिल देव बनाम जिम्बाब्वे (1983)
गिल ने दो दिग्गजों की बराबरी कर रचा नया रिकॉर्ड
भारत की तरफ से 400 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 3 शतक लगाए थे, लेकिन गिल ने अब इशान किशन और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है और इन दोनों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। गिल ने 400 प्लस टीम टोटल में दूसरी बार शतकीय पारी खेली जबकि इशान और रोहित ने भी 2-2 बार ऐसा किया था।
भारत की तरफ से वनडे में 400 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज
3: वीरेंद्र सहवाग (4 पारियां)
2: इशान किशन (2 पारियां)
2: शुभमन गिल (3 पारियां)
2: रोहित शर्मा (5 पारियां)
1: केएल राहुल (3 पारियां)
1: श्रेयस अय्यर (3 पारियां)
1: सचिन तेंदुलकर (3 पारियां)
1: विराट कोहली (6 पारियां)


