रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI में रचा नया इतिहास

0

नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 2 रन बनाते ही रोहित ने यह खास मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही वह वनडे इंटरनेशनल में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, रोहित ने इस उपलब्धि तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज के रूप में भी नया रिकॉर्ड कायम किया है।

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपनी 204वीं वनडे पारी में 10 हजार रन बतौर ओपनर पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने 214 पारियों में बतौर ओपनर अपने 10 हजार वनडे रन पूरे किए थे। वहीं क्रिस गेल इस लिस्ट में तीसरे पर हैं जिन्होंने 268 पारियों में बतौर ओपनर 10 हजार वनडे रन पूरे किए थे।

वनडे इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे तेज 10000 रन
  • 202 पारी: रोहित शर्मा
  • 214 पारी: सचिन तेंदुलकर
  • 268 पारी: क्रिस गेल
  • 303 पारी: सनथ जयसूर्या
वनडे इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • 15310 रन: सचिन तेंदुलकर
  • 12740 रन: सनथ जयसूर्या
  • 10179 रन: क्रिस गेल
  • 10000 रन: रोहित शर्मा
  • 9200 रन: एडम गिलक्रिस्ट
  • 9146 रन: सौरव गांगुली
  • 8648 रन: डेसमन्ड हेन्स
दूसरे वनडे में शतक के साथ रोहित ने पूरे किए 12 हजार रन

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुवाहाटी में 101 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में अपना 35वां वनडे शतक जड़ा था। साथ ही उन्होंने 12 हजार वनडे रन भी पूरे किए थे। सचिन और विराट के बाद 12 हजार वनडे रन बनाने वाले रोहित शर्मा तीसरे भारतीय बने थे। वहीं दुनिया के सिर्फ 7 बल्लेबाज ही 12 हजार वनडे रन बना पाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here