अभिषेक के 400 सिक्स पूरे, इशान किशन की टॉप-5 से छुट्टी; T20 के टॉप-10 भारतीय

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पाकिस्तान को एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की इस जीत में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 7 छक्के लगाए और इसी के साथ टी20 क्रिकेट में उनके 400 छक्के भी पूरे हो गए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इशान किशन टॉप-5 से बाहर

अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए और वो भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले 5वें बल्लेबाज बने। इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव ये कमाल कर चुके हैं। टी20 में 400 छक्के पूरे करने वाले अभिषेक टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक कुल 405 छक्के लगाए हैं।

भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने अब तक कुल 568 छक्के लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में 460 छक्कों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने अब तक कुल 430 सिक्स जड़े हैं जबकि 429 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में छठे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने अब तक 363 छक्के लगाए हैं जबकि इशान किशन 353 छक्कों के साथ 7वें स्थान पर हैं।

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

568 छक्के- रोहित शर्मा (459 पारी)
460 छक्के- विराट कोहली (413 पारी)
430 छक्के- संजू सैमसन (337 पारी)
429 छक्के- सूर्यकुमार यादव (347 पारी)
405 छक्के- अभिषेक शर्मा (208 पारी)
363 छक्के- केएल राहुल (240 पारी)
353 छक्के- ईशान किशन (251 पारी)
350 छक्के- एमएस धोनी (355 पारी)
340 छक्के- हार्दिक पंड्या (294 पारी)
326 छक्के- श्रेयस अय्यर (263 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here