भारत ने हॉकी में बचाया खिताब, फाइनल में मलेशिया को हराकर जीता स्वर्ण; ओलंपिक कोटा भी हासिल

0

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में मलेशिया को हरा दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत का ये एशियन गेम्स इतिहास का कुल 5वां गोल्ड मेडल रहा। यही नहीं इस जीत के साथ ही भारत ने अगले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इस मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 के अंतर से हराया। एशियन गेम्स 2026 में ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय महिला और भारतीय पुरुष हॉकी टीम दोनों ने ही गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया।

मलेशिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 57वें मिनट में गोल किया जबकि जुगराज सिंह ने 23वें, हार्दिक सिंह ने 42वें जबकि शिलानंद लाकड़ा ने 54वें मिनट में गोल करके भारत की जीत पक्की की। भारत के खिलाफ इस मैच में मलेशिया के लिए एकमात्र गोल शेल्लो सिल्वेरियस ने 14वें मिनट में किया जो फील्ड गोल था। मलेशिया की तरफ से इसके बाद कोई भी खिलाड़ी भारत के खिलाफ गोल करने में सफल नहीं हो पाया।

मलेशिया के खिलाफ भारत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही हरमनप्रीत के पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त बना ली, लेकिन मलेशिया ने तीन मिनट के अंदर ही बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में भारत ने मैच में दूसरी बार बढ़त हासिल की। ​​शिलानंद लाकड़ा ने बॉक्स के अंदर शानदार दौड़ लगाकर भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया और हार्दिक ने इंजेक्शन को अच्छी तरह से रोका और फिर जुगराज ने शॉट लगाकर भारत को फिर से आगे कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here