युवराज की कप्तानी में उतरेगी इंडिया, रायुडू-नमन ओझा ओपनर; देखें प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हो रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन में भी युवराज सिंह इंडिया चैंपियंस की कप्तानी कर रहे हैं और टीम की नजरें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने पर हैं।

इस मैच में भारत के ओपनर नमन ओझा और अंबाती रायुडू होंगे जबकि इसके बाद बैटिंग क्रम में स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, युसूफ पठान, इरफान पठान, ऋषि धवन होंगे। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी मौजूद हैं जबकि स्पिनर के रूप में टीम में हरभजन सिंह और पीयूष चावला मौजूद हैं। इसके अलावा टीम में युसूफ पठान भी हैं जो स्पिन गेंदबाजी विकल्प उपलब्ध करवाते हैं तो वहीं इरफान पठान भी तेज गेंदबाजी विकल्प उपलब्ध करवाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी इस बार उस्मान ख्वाजा के हाथों में है और टीम के उप-कप्तान बेन डंक हैं। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने एक शानदार टीम मैदान पर उतारी है जिसमें कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि इस मैच में जीत का दावेदार भारत को ही माना जा रहा है, लेकिन कंगारू टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया की प्लेइंग इलेवन

नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), युसूफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी।

इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डी आर्सी शॉर्ट, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), बेन डंक (विकेटकीपर), कैलम फर्ग्यूसन, जोनाथन वेल्स, जो बर्न्स, नाथन कूल्टर-नाइल, बेन लॉफलिन, फवाद अहमद, केन रिचर्डसन, बेन हिल्फेनहॉस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here