- राजस्थान को महिला दिल्ली को पुरुष शूटबॉल नेशनल खिताब
भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड, भोपाल में शूटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम सीनियर नेशनल शूटबॉल चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष 2026-27 का तीसरे एवं अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मुकाबलों के दौरान एलएनसीटी समूह के कार्यकारी निदेशक डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने मैदान पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया
- सेमीफाइनल मुकाबले:
- महिला वर्ग:
पहला सेमीफाइनल: दिल्ली ने कड़े और सांसें थाम देने वाले मुकाबले में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया।
दूसरा सेमीफाइनल: राजस्थान ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 8-3 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया
- पुरुष वर्ग:
पहला सेमीफाइनल: पश्चिम बंगाल ने संघर्षपूर्ण मैच में मध्य भारत को 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल: दिल्ली ने एलएनसीटी यूनिवर्सिटी को 7-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
- फाइनल मुकाबले:
महिला फाइनल: राजस्थान की टीम ने दिल्ली को हराकर नेशनल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।
मिक्स्ड डबल्स फाइनल: मध्य प्रदेश ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए राजस्थान को 9-4 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।
पुरुष फाइनल: पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में दिल्ली ने कड़े संघर्ष के बाद मध्य प्रदेश को 10-7 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


