WCL 2026 Points Table: इंग्लैंड की जीत से बदली तस्वीर, टॉप-5 बैटर-बॉलर पर नजर

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 (WCL 2026) के छठे मुकाबले में सोमवार (5 अक्टूबर) को इंग्लैंड चैंपियंस ने बांग्लादेश चैंपियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड चैंपियंस अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। वहीं, साउथ अफ्रीका चैंपियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक 1 मुकाबला खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इंडिया चैंपियंस तीसरे नंबर पर है। दो में दो मैच जीता है। बांग्लादेश चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस का खाता नहीं खुला है। तीनों टीमों ने एक-एक मैच खेले हैं और हार का सामना किया है। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

टीम मैच जीत हार ड्रॉ बेनतीजा अंक रनरेट
इंग्लैंड चैंपियंस 2 2 0 0 0 4 1.524
साउथ अफ्रीका चैंपियंस 1 1 0 0 0 2 4.85
इंंडिया चैंपियंस 2 1 1 0 0 2 0.625
बांग्लादेश चैंपियंस 1 0 1 0 0 0 -2.068
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 1 0 1 0 0 0 -2.3
वेस्टइंडीज चैंपियंस 1 0 1 0 0 0 -4.85
WCL 2026 में छाया बल्लेबाजों का जलवा, टॉप-5 रन स्कोरर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो रवि बोपारा 2 पारियों में 160 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी 1 पारी में 87 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह 1 पारी में 71 रन बनाकर तीसरे नंबर पर है। एबी डिविलियर्स 1 मैच में 70 रन बनाकर चौथे नंबर पर है। समित पटेल 2 पारियों में 69 रन बनाकर पांचवें नंबर पर है।

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
रवि बोपारा 2 2 160 160 175.82 10 12
रिचर्ड लेवी 1 1 87 87 223.08 5 8
युवराज सिंह 1 1 71 71 161.36 5 6
एबी डिविलियर्स 1 1 70 70 179.49 4 5
समित पटेल 2 2 69 34.5 116.95 5 3
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के टॉप-5 गेंदबाज

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो धवल कुलकर्णी 2 मैच में 6 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। समित पटेल 2 मैच में 5 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। रयान साइडबॉटम 2 मैच में 4 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। इमरान ताहिर 1 मैच में 3 विकेट लेकर चौथे और मोहित शर्मा 1 मैच 3 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं।

खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
धवल कुलकर्णी 2 8 48 6 12.67 76 1 0
समित पटेल 2 8 48 5 9.2 46 1 0
रयान साइडबॉटम 2 8 48 4 18 72 0 0
इमरान ताहिर 1 4 24 3 8 24 0 0
मोहित शर्मा 1 3 18 3 10.67 32 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here