IND vs WI: अकील होसैन रचेंगे इतिहास, पूरन-पोलार्ड के खास क्लब में होंगे शामिल

0

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अकील होसैन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अगर उन्हें भारत के खिलाफ पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो वह वेस्टइंडीज के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

होसैन के लिए यह उपलब्धि उनके टी20 करियर में एक खास मुकाम होगी। अकील होसैन से पहले यह उपलब्धि रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड हासिल कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा मैच रोवमन पॉवेल ने खेले हैं। पॉवेल ने 120 मैच खेले हैं। निकोलस पूरन ने 106 मैच खेले हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। कीरोन पोलार्ड 101 मैच खेलकर तीसरे नंबर पर हैं।

100 टी20I से पहले वेस्टइंडीज के प्रमुख खिलाड़ी

अकील होसैन 99 मैच खेलकर चौथे नंबर पर हैं। जेसन होल्डर 98 मैच खेलकर पांचवें नंबर पर हैं। डवेन ब्रावो 91 मैच खेलकर छठे नंबर पर हैं। ब्रेंडन किंग 87 मैच के साथ सातवें नंबर पर हैं। आंद्रे रसेल 86 मैच खेलकर आठवें नंबर पर हैं। शिरमोन हेटमायर 85 मैच खेलकर नौवें नंबर पर हैं। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड 81 मैच खेलकर 10वें नंबर पर हैं।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी समय मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत 100 विकेट बेस्ट औसत 5 Ct St
रोवमन पॉवेल 2017-2026 120 2347 107 26.37 1 5 2/31 43.4 0 60 0
निकोलस पूरन 2016-2024 106 2275 98 26.14 0 0 – – 0 63 8
कीरोन पोलार्ड 2008-2022 101 1569 75* 25.3 0 42 4/25 28.28 0 42 0
अकील होसैन 2021-2026 99 307 44* 14.61 0 94 5/11 26.59 1 23 0
जेसन होल्डर 2014-2026 98 909 49 18.93 0 112 5/27 26.51 1 51 0
ड्वेन ब्रावो 2006-2021 91 1255 66* 22.01 0 78 4/19 26.1 0 44 0
ब्रेंडन किंग 2019-2026 87 2028 85* 25.35 0 0 – – 0 34 0
आंद्रे रसेल 2011-2025 86 1122 71 22 0 61 3/19 31.45 0 21 0
शिरमोन हेटमायर 2018-2026 85 1678 85 24.67 0 0 – – 0 43 0
रोमारियो शेफर्ड 2020-2026 81 909 52* 27.54 0 81 5/20 28.16 1 14 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here