नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रेयस ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस शतकीय पारी के साथ ही श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले फुल मेंबर टीमों के कप्तानों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
श्रेयस अय्यर ने बनाई टॉप-3 में जगह, सिकंदर रजा सबसे आगे
टी20आई में फुल मेंबर्स टीमों की बात कें तो इसमें सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर हैरी ब्रुक (42 गेंद) के साथ तीसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने 42 गेंदों पर शतक लगाते हुए फॉफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 46 गेंदों पर किया। अब टी20आई में सबसे कम गेंदों पर बतौर कप्तान सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डुप्लेसिस चौथे नंबर पर आ गए जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर सिकंदर रजा हैं जिन्होंने ऐसा 33 गेंदों पर किया था जबकि 35 गेंदों पर शतक लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।
फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा सबसे तेज T20I शतक
33 गेंद- सिकंदर रजा (ZIM) बनाम GAM, नैरोबी, 2024
35 गेंद- रोहित शर्मा (IND) बनाम SL, इंदौर, 2017
42 गेंद- हैरी ब्रूक (ENG) बनाम SL, साउथेम्प्टन, 2026
42 गेंद- श्रेयस अय्यर (IND) बनाम WI, लखनऊ, 2026
46 गेंद- फॉफ डु प्लेसिस (SA) बनाम WI, जोहान्सबर्ग, 2015
श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में बनाई जगह
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो टी20आई में चेज करते हुए शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। श्रेयस से पहले टी20आई में चेज करते हुए शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और रोहित शर्मा शामिल थे। अब श्रेयस अय्यर भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए।
T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए शतक
117 रन- सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2022
110* रन- केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
102* रन- श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
101* रन- केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018
100* रन- रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2018


