T20 में इशान किशन का जलवा, कोहली का पुराना रिकॉर्ड टूटा; भारतीयों की टॉप-6 लिस्ट

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ शानदार शतकीय साझेदारी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इशान ने 27 गेंदों पर नाबाद 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 137 रन की बेहतरीन साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने मुकाबला अपने नाम करते हुए 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इशान किशन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड

इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली अपनी नाबाद 37 रन की पारी के दम पर विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो अब एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 45 टी20 मैच खेले हैं और इन मैचों की 45 पारियों में उन्होंने कुल 1644 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए है। उनका स्ट्राइक रेट 173.05 का रहा है जबकि औसत 39.14 का रहा है और उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है।

इशान ने साल 2026 में अब तक 1644 रन बनाकर कोहली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2016 में टी20 क्रिकेट में कुल 1614 रन बनाए थे। विराट कोहली अब एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 1602 रन बनाए थे जकि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 1503 रन बनाए थे और वो चौथे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक 1395 रन बनाए हैं जबकि सूर्यकुमार छठे स्थान पर भी हैं जिन्होंने साल 2023 में 1338 रन बनाए थे।

एक कैलेंडर साल में T20 का सबसे ज्यादा रन, टॉप-6 भारतीयों की लिस्ट

1644 रन- इशान किशन (2026)
1614 रन- विराट कोहली (2016)
1602 रन- अभिषेक शर्मा (2025)
1503 रन- सूर्यकुमार यादव (2022)
1395 रन- अभिषेक शर्मा (2026)
1338 रन- सूर्यकुमार यादव (2023)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here