WCL 2026: धवल कुलकर्णी का दबदबा, युवराज सिंह टॉप-5 से बाहर; इन खिलाड़ियों का जलवा

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 के अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 8वें मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम का अंकतालिका में खाता खुल गया है। वहीं, टूर्नामेंट में पहली हार के बावजूद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर, बल्लेबाजों की सूची में भी बदलाव देखने को मिला है और इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह टॉप-5 से बाहर हो गए हैं।

गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय बॉलर धवल कुलकर्णी नंबर 1 पर काबिज हैं। दो मैचों में 6 विकेट लेकर कुलकर्णी टॉप पर मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड के रवि बोपारा ने 3 पारियों में 160 रन बनाए हैं और नंबर 1 पर काबिज हैं। रिचर्ड लेवी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं और युवराज सिंह अब टॉप 5 से बाहर होकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं। एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में 7वें और डेविड वॉर्नर आठवें स्थान पर हैं। इस मैच के बाद अंकतालिका में इंग्लैंड चैंपियंस की टीम टॉप पर मौजूद है। वहीं इंडिया चैंपियंस की टीम तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम अपने दोनों मैच हारी है और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है।

WCL 2026 के 8वें मैच (वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस) के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
रवि बोपारा 3 3 160 80.00 172.04 10 12
रिचर्ड लेवी 1 1 87 87.00 223.08 5 8
फिल मस्टर्ड 3 3 82 41.00 167.35 5 7
महमुदुल्लाह 2 2 75 75.00 197.37 2 8
समित पटेल 3 3 74 24.67 117.46 6 3
WCL 2026 के 8वें मैच (वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस) के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
धवल कुलकर्णी 2 8.0 48 6 12.67 76 1 0
समित पटेल 3 10.0 60 5 14.20 71 1 0
रयान साइडबॉटम 3 10.0 60 5 16.80 84 0 0
फवाद अहमद 2 7.0 42 4 15.50 62 0 0
अबू जायेद 2 7.0 42 4 18.50 74 0 0
WCL 2026 के 8वें मैच (वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस) के बाद अंकतालिका
क्रमांक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 इंग्लैंड चैंपियंस 3 2 1 0 4 +0.374
2 साउथ अफ्रीका चैंपियंस 1 1 0 0 2 +4.850
3 इंडिया चैंपियंस 2 1 1 0 2 +0.625
4 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 2 1 1 0 2 -0.225
5 वेस्टइंडीज चैंपियंस 2 1 1 0 2 -1.577
6 बांग्लादेश चैंपियंस 2 0 2 0 0 -1.953

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here