विराट कोहली के जबरा फैन थे नाना पाटेकर, शूटिंग में भी दिखाया था अपना दम

0

नई दिल्ली : फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में 8 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ पूरे देश में शोक की लहर है। उनके योगदान को फिल्मों के अलावा सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में भी याद किया जा रहा है। नाना पाटेकर का खेलों से भी खास जुड़ाव था। वह क्रिकेट के बड़े प्रशंसक थे और विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद थे। इसके अलावा नाना पाटेकर खुद भी शूटिंग के खिलाड़ी रहे और इस खेल में उन्होंने पदक भी जीता था।

नाना पाटेकर ने नवंबर 2011 में पुणे में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन स्पर्धा में हाथ आजमाया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में कादरपुर की सीआरपीएफ एकेडमी में आयोजित नेशनल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। दिग्गज शूटर गगन नारंग भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।

विराट के मुरीद थे नाना पाटेकर, जल्दी आउट होते तो नहीं खाते थे खाना

नाना पाटेकर ने 2025 में एक इंटरव्यू में विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह तक कहा था कि जब विराट जल्दी आउट होते हैं तो उनका खाना खाने का मन नहीं करता है। इसके बाद कई मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को लेकर वायरल हुए थे। उनकी क्रिकेट के प्रति दीवानगी अलग लेवल की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह बचपन में ऑफ स्पिन गेंदबाज थे और मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में जाकर खेलते थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा था,”विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। अगर वह जल्दी आउट हो जाते हैं तो मेरा कुछ खाने का मन नहीं होता है। इस कदर मैं क्रिकेट के प्रति समर्पित हूं।” इससे पहले भी एक इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता ने बताया था कि, मैं बचपन में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज था। उस वक्त गरीबी के कारण वह शिवाजी पार्क में जाते थे और बैटिंग प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते थे। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। कोहली ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और खास मैसेज शेयर किया।

नाना पाटेकर बने थे शूटिंग चैंपियन, जीता था ब्रॉन्ज मेडल

साल 2007 में नाना पाटेकर ने इंदौर के पास महू में आयोजित 300 मीटर राष्ट्रीय बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। वह महाराष्ट्र की टीम का हिस्सा थे और उनकी टीम ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इस चैंपियनशिप में कुल 49 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था, जिसमें नाना पाटेकर ने 13वां स्थान हासिल किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें ‘रेनॉन्ड शॉट’ की उपाधि भी मिली थी। इसके बाद उन्हें विदेश से ड्यूटी फ्री राइफल मंगाने की सुविधा भी प्राप्त हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here