आयुष बदोनी कप्तान, यश ढुल उप-कप्तान; दिल्ली ने घोषित की रणजी टीम

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए दिल्ली की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीजन में आयुष बदोनी टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि यश ढुल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे टीम का संयोजन संतुलित नजर आता है।

दिल्ली की टीम आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। इस सीजन के लिए दिल्ली की टीम में अनुज रावत और प्रणव राजवंशी को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली की टीम को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है जिसमें गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज शामिल है। इस सीजन में दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत बंगाल के खिलाफ करेगी।

दिल्ली की रणजी टीम की अगुवाई करेंगे आयुष बदोनी

पिछले सीजन में सात बार की चैंपियन दिल्ली एक भी मैच नहीं जीत पाने के कारण अपने ग्रुप में दूसरे आखिरी स्थान पर रही थी। टीम ने छह मैच ड्रॉ खेले और एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन के लिए दिल्ली की टीम में सनत सांगवान, आयुष दोसेजा, ऋतिक शौकीन और सार्थक रंजन को भी जगह दी गई है। सार्थक रंजन ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। नवदीप सैनी भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), यश ढुल (उपकप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), सनत सांगवान, आयुष दोसेजा, देव लाकड़ा, ऋतिक शौकीन, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, सिमरजीत सिंह, नवदीप सैनी, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सार्थक रंजन, तेजस्वी, ध्रुव कौशिक, सुमित माथुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here