इंदौर -भोपाल( एनएसटी न्यूज़) भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी रविवार,11 अक्टूबर को इंदौर के अंतरराष्ट्रीय होलकर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा जिसके लिए रनो का अम्बार लगाने वाला क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह तैयार है. मैच में चौक छक्को की भारी बारिश होने की पूरी संभावना है.
यहां के रोचक रोमांचक दर्शक भी मैच के एक दिन पहले ही मैदान के आस पास जमा होना शुरू हो गए हैं.वजह कई सारी हो सकती हैं लेकिन मुख्य वजह तो इस मैच के टिकट और पास को लेकर नजर आती है. जिन्हें मैच के पास और टिकट नहीं मिल पाए है वह अपनी जुगाड़ लगाकर कल के मैच को देखना चाहते हैं. कल के मैच को लेकर मैदान पर सभी तरह की तैयारी हो चुकी हैं होलकर स्टेडियम इस समय दूधिया रोशनी में नहा रहा है जिसे देखने के लिए हर कोई आसपास मौजूद है.दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने भी आज भी मैदान पर जमकर पसीना बहाया और विकेट को भली भांति देखा और परखा. पिच को देखने परखने के बाद दोनों कप्तानों के लिए कल का टास् बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है.
इस समय सीरीज बराबरी पर चल रही है
दोनों टीमों के बीच फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
सीरीज के पहले मैच में जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन वापसी की और 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर कर दी। अब दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर टिकी हैं.
मैच को लेकर इंदौर के दर्शकों मे भारी उत्साह
इंदौर में होने वाले तीसरे टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है.करीब 28 हजार दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम को इस मुकाबले के लिए बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है.आउटफील्ड पूरी तरह से एक चमकदार ग्रीन कारपेट की तरह नजर आ रही है.स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं और अब बस दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मैदान पर उतरने का इंतजार है.
होलकर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पिच क्यूरेटरों के अनुसार, होलकर स्टेडियम की यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है.छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के कारण फैंस को जमकर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है.हालांकि, खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से टर्न और मदद मिलने की संभावना जताई गई है.ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों बनाम स्पिनर्स के बीच रोमांचक बन सकता है।
15 साल बाद खेला जाएगा मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें करीब 15 साल बाद इंदौर के मैदान पर आमने-सामने होने जा रही हैं। यह वही ऐतिहासिक मैदान है जहां साल 2011 में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वनडे क्रिकेट में 219 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। ऐसे में फैंस को एक बार फिर उसी रोमांच और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।
प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव प्रिंस और वैभव को मिल सकता है मौका
दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे.भारतीय टीम 250 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद उसका बचाव नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.इस नतीजे के बाद तीसरे मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना जताई जा रही है.टीम प्रबंधन गेंदबाजी संयोजन में सुधार कर मैदान पर उतर सकता है, ताकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोका जा सके.दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.भारतीय टीम की कोशिश इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज में वापसी करने की होगी.
गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम इस मुकाबले में एक अतिरिक्त मुख्य गेंदबाज खिला सकती है साथ ही गगन भेदी छक्के लगाने में माहिर वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दे सकती है.पिछले दो मुकाबलों में भारत ने तीन ऑलराउंडर्स खिलाएं हैं.हालांकि, टीम के बल्लेबाजों ने बल्ले से दोनों ही मैचों में कमाल किया, जिसकी वजह से हरफनमौला खिलाड़ियों की बल्लेबाजी में कोई खास जरुरत नहीं पड़ी. इसके अलावा, बड़े स्कोर का बचाव करते समय भारतीय टीम को एक प्रमुख गेंदबाज की कमी भी खली.ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम प्रबंधन शिवम दुबे की जगह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर सकता है.
इस बदलाव से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिल सकती है और टीम को वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में शिवम दुबे की जगह दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को खिलाया जा सकता है. प्रिंस ने आईपीएल के दौरान बीच और अंतिम के ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया था। प्रिंस भारत के लिए छह टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं.बात करें दुबे की तो, एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. मगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों ही मैचों में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं.
दूसरे मैच में उनको नंबर-चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. मगर वो 10 गेंदों में सिर्फ सात रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने दो ओवर में 30 रन लुटा दिए। यही वजह है कि उनकी जगह प्रिंस को लाया जा सकता है.इसके अलावा होल्कर स्टेडियम भी हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है.ऐसे में अगर भारत को फिर से डिफेंड करना पड़ता है तो, उसे एक अतिरिक्त गेंदबाज होने से फायदा मिलेगा.
बल्लेबाजी में बदलाव नहीं करेगा भारत
भारतीय टीम बल्लेबाजी क्रम में शायद ही कोई बदलाव करे, क्योंकि टीम के लगभग सभी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं.लेकिन छोटे मैदान को देखते हुए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है.संजू सैमसन ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक ठोका। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने भी छोटी, मगर तेज तर्रार पारी खेली। हालांकि, टीम उनसे तीसरे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।
जीत को लेकर कप्तान पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोनों ही मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले मुकाबले में उन्होंने शतक ठोका, जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से 40 रनों की तेज तर्रार पारी आई.ईशान किशन इस साल जबरदस्त फॉर्म में हैं। तिलक वर्मा ने भी पिछले मुकाबलो में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ऐसे में भारत का बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना मुश्किल है। गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है. रविवार को दोनों टीमों की नजर मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी। फैंस को एक बार फिर होल्कर स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
संभावित दोनों टीम में इस तरह हो सकती हैं
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, नमन धीर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.
मुख्य पॉइंट्स:
- सीरीज की स्थिति: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
- पिच की रिपोर्ट: इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, लेकिन स्पिनर्स को भी टर्न मिलने की पूरी संभावना है।
- ऐतिहासिक वापसी: दोनों टीमें करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
- सहवाग की यादें: इसी मैदान पर 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में ऐतिहासिक 219 रन बनाए थे।


