भोपाल: भोपाल के प्रतिभावान क्यू स्पोर्ट्स खिलाड़ी मोहम्मद उजैर ने दूसरी कॉमवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर देश के लिए एक मैडल पक्का कर लिया. वहीं वर्ल्ड चैंपियन कमल चावला की उम्मीदें प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गई.
वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अहमदाबाद में हेबॉल मुकाबलों के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भोपाल के मोहम्मद उजैर ने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के तान ज़ेग वेई को थोड़ा संघर्ष के बाद 7-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर मैडल पक्का किया. सेमी में उनका मुकाबला भारत के ही पारस गुप्ता से होगा.
इससे पूर्व उजैर से प्री क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के हुसैन अब्दुल्लाह को आसानी से 7-4 से हराया था. मप्र के कमल चावला अपना प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला मोहम्मद रेज़ा (मलेशिया) से बहुत कश्मकश के बाद 5-6 से हार गए.


