“दाऊ साहेब “इण्टर स्कूल क्रिकेट: पहले मैच में डीपीएस नीलबड़ ने कैंपियन स्कूल को हराया

0

भोपाल। इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में डीपीएस नीलबड़ ने कैंपियन स्कूल को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। कैंपियन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 123 रन बनाए। जवाब में डीपीएस नीलबड़ ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। कैंपियन स्कूल की ओर से अथर्व नायर ने 29 रन, अक्षत कुमार ने 28 रन, अरनव सिंह ने 21 रन और ऋषित चौरसिया ने 22 रन बनाए। विराज चतुर्वेदी ने 8 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों सहित टीम का स्कोर 123 रन रहा।

डीपीएस नीलबड़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए राघव गोहिल ने 2 विकेट लिए। तेजस सिंह और प्रफुल्ल वाधवानी ने 1-1 विकेट हासिल किया। खुशनंत सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि रबजीत सिंह और युवराज रघुवंशी ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस नीलबड़ की टीम ने 23.5 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम की ओर से जतीन मंधानी ने 26 रन, युवराज रघुवंशी ने नाबाद 25 रन,मानस जैन ने 23 रन और राजजीत सिंह ने 18 रन बनाए। राघव गोहिल ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया।

कैंपियन स्कूल की ओर से जिगर मीणा, नैतिक शर्मा, अथर्व पाठरे, धैर्य अधुलखा, प्रथम सक्सेना और आराध्या सुमन ने 1-1 विकेट हासिल किए। डीपीएस नीलबड़ ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की।जतिन मंधानी को मैन आफ़ द मैच चुना गया.आज के दूसरे मुकाबले में डीपीएस कोलार ने सेंट जोसेफ को 91 रन से हराया.

रिदय माहेश्वरी का शतक,अराध्या साहनी ने बनाए 69 रन. 

प्रतियोगिता में डीपीएस कोलार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जोसेफ स्कूल को पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस कोलार ने 25 ओवर में 204 रन बनाए। जवाब में सेंट जोसेफ की टीम 113 रन ही बना सकी। डीपीएस कोलार की ओर से रिदय माहेश्वरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। अराध्या साहनी ने 69 रन बनाए, जबकि धैर्य अड़लखा ने 20 रन का योगदान दिया। टीम ने अतिरिक्त रनों सहित 204 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

सेंट जोसेफ की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रथ्वीराज वी. ने 1 विकेट लिया। हर्षल आर. ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि अनय गुज्जर ने 2 विकेट झटके। अन्य गेंदबाजों ने भी रन रोकने का प्रयास किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जोसेफ की टीम डीपीएस कोलार के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। टीम की ओर से प्रथ्वीराज विश्वकर्मा ने 56 रन की नाबाद पारी खेली। अनय जाट और भवेन्दु मिश्रा ने 12-12 रन बनाए, जबकि दिव्यांश सक्सेना ने 10 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम 25 ओवर में 113 रन ही बना सकी।

डीपीएस कोलार की ओर से प्रथम सक्सेना ने 2 विकेट हासिल किए। जिगर मीणा, नैतिक शर्मा, अथर्व पाठरे, धार्तिया अधुलखा और आराध्या सुमन ने 1-1 विकेट लिया।इस प्रकार डीपीएस कोलार ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। रिदय माहेश्वरी को मैंन ऑफ द मैच चुना गया.मैच से पूर्व टीमों से परिचय प्राप्त किया वरिष्ठ क्रिकेटर अब्दुल राशिद खान व जुनैद किदवई उपाध्यक्ष बीडीसीए ने ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here