नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह इंडिया चैंपियंस की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार रही, जिसके बाद टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई। वहीं, साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इस जीत से साउथ अफ्रीका की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है, जबकि इंडिया चैंपियंस के लिए अब वापसी करना चुनौती होगी।
इंग्लैंड चैंपियंस अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वह 3 मैच में 2 में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज चैंपियंस तीसरे नंबर पर है। वह 3 मैच में 2 में जीत दर्ज की। इंडिया चैंपियंस ने 3 मैच में 1 जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने भी 3 मैचों में 1 में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश चैपिंयस 3 में से 3 मैच हारकर छठे नंबर पर है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 अंक तालिका
मैच
जीत
हार
ड्रॉ
बेनतीजा
अंक
रनरेट
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस
3
3
0
0
0
6
2.76
इंग्लैंड चैंपियंस
3
2
1
0
0
4
0.374
वेस्टइंडीज चैंपियंस
3
2
1
0
0
4
-0.8
भारत चैंपियंस
3
1
2
0
0
2
0.205
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
3
1
2
0
0
2
-0.909
बांग्लादेश चैंपियंस
3
0
3
0
0
0
-1.529
WCL 2026 में रनों की बरसात, टॉप-5 बल्लेबाजों में कौन है सबसे आगे?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो एबी डिविलियर्स ने 3 मैच की 3 पारियों में 181 रन बनाए हैं। रिचर्ड लेवी ने 3 मैच की 3 पारियों में 173 रन बनाए हैं। रवि बोपारा ने 3 मैच की 3 पारियों में 160 रन बनाए हैं। रोनी तालुकदार ने 3 मैच की 3 पारियों में 149 रन बनाए हैं। चैडविक वॉल्टन ने 3 पारियों में 131 रन बनाए हैं।
खिलाड़ी
मैच
पारी
रन
औसत
स्ट्राइक रेट
4s
6s
एबी डिविलियर्स
3
3
181
90.5
223.46
10
16
रिचर्ड लेवी
3
3
173
57.67
216.25
10
15
रवि बोपारा
3
3
160
80
172.04
10
12
रोनी तालुकदार
3
3
149
49.67
150.51
12
8
चैडविक वॉल्टन
3
3
137
68.5
169.14
8
11
WCL 2026: विकेट लेने में सबसे आगे कौन? जानें टॉप-5 गेंदबाजों के नाम
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो धवल कुलकर्णी ने 3 मैच में 7 विकेट लिए हैं। इमरान ताहिर ने 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। समित पटेल ने 3 मैच में 5 विकेट लिए हैं। रयान साइडबॉटम ने 3 मैच में 5 विकेट लिए हैं। हार्डस विल्जोएन ने 2 मैच में 5 विकेट लिए हैं।