नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 11वें मुकाबले में शनिवार (10 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका की इस जीत में जीन पॉल डुमिनी और कॉलिन इनग्राम ने अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने मुकाबले में बाजी मार ली, जबकि इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा।
डुमिनी और इनग्राम ने 48 गेंद पर 101 रनों की साझेदारी की। इससे पहले साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। इंडिया चैंपियंस ने रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 198 रन बना लिए।
रॉबिन उथप्पा का तूफानी प्रदर्शन, 31 गेंदों पर ठोक दिए 77 रन
इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाजी की बात करें तो रॉबिन उथप्पा ने 31 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 19 गेंद पर 19 रन बनाए। युवराज सिंह गोल्डन डक हुए। स्टुअर्ट बिन्नी ने 30 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। यूसुफ पठान ने 23 गेंद पर 24 रन बनाए।
इमरान ताहिर और हार्डस विल्जोएन चमके, गेंदबाजी में झटके दो-दो विकेट
इरफान पठान ने 8 गेंद पर 8, ऋषि धवन ने 3 गेंद पर 4, अभिमन्यु मिथुन ने 2 गेंद पर नाबाद 2 और पवन नेगी ने 4 गेंद पर 8 रन बनाए। साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए हार्डस विल्जोएन, इमरान ताहिर और शॉन वॉन बर्ग ने 2-2 विकेट लिए। वेन पार्नेल और मर्चेंट डी लॉन्ग ने 1-1 विकेट लिए।
जीन पॉल डुमिनी का तूफान, 34 गेंदों पर ठोक दिए 66 रन
साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए रिचर्ड लेवी ने 12 गेंद पर 24, फाफ डुप्लेसिस ने 16 गेंद पर 20 और एबी डिविलियर्स बगैर खाता खोले आउट हुए। जीन पॉल डुमिनी ने 34 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। मोर्न वैन बीक 13 गेंद पर 14 रन बनाए। कोलिन इंग्राम ने 24 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।
पीयूष चावला की शानदार गेंदबाजी, झटके 2 विकेट
वेन पर्नेल ने 8 गेंद पर 12 और हार्डस विल्जोएन 4 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस के लिए पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, ऋषि धवन और पवन नेगी ने 1-1 विकेट लिए। यूसुफ पठान को विकेट नहीं मिला।


