AUS vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली राहत, टीम में लौटेगा विकेटकीपर बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस गकेबेरहा में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण इंग्लिस को इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा था। अब वह रिकवरी जारी रखते हुए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगे और टीम के साथ जुड़ेंगे। उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे टेस्ट से पहले मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इंग्लिस को पिछले महीने के आखिर में डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में चोट लगी थी। मेडिकल जांच में सर्जरी की जरूरत नहीं पाई गई। इंग्लिस दौरे के दूसरे हिस्से में खेलते हुए नजर आएंगे। कैमरन ग्रीन के भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव (जो उन्हें आखिरी वनडे में हुआ था) से उबरकर वापसी करने की संभावना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरे टेस्ट से पहले टीम चुनने की मुश्किल होगी।

कैमरन ग्रीन की जगह इंग्लिस को मिल सकता था मौका

अगर इंग्लिस को उंगली में चोट न लगी होती तो ग्रीन के उपलब्ध न होने पर उन्हें डरबन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता था। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी बैटिंग लाइन-अप में बदलाव करते हुए निक मैडिंसन को ओपनर के तौर पर टेस्ट टीम में वापसी का मौका दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में मैडिंसन की वापसी

केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच मैडिंसन का मार्च 2025 के बाद पहला फर्स्ट-क्लास मैच है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही टेस्टिकुलर कैंसर को हराया था। 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद एक दशक से भी ज्यादा समय में खेले गए अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में वे 33 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर समाप्त

मैट रेनशॉ की 190 रनों की पारी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 137.2 ओवर में 390 रन बनाए। पैट कमिंस 43, मार्नस लाबुशेन 37 और नाथन लियोन 27 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8.4 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 363 रन से आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here