रणजी में नहीं चला जायसवाल-राहुल का बल्ला, भारतीय ओपनर्स ने किया निराश

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले राउंड के पहले दिन रविवार (11 अक्टूबर) को भारतीय ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि राहुल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में ग्रुप डी के मुकाबले में मुंबई का सामना चंडीगढ़ से हो रहा है, जबकि ग्रुप बी में कर्नाटक की टीम आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरी है।

घरेलू क्रिकेट में दोनों भारतीय बल्लेबाजों की सस्ते में विदाई ने फैंस को निराश किया। यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों का सामना किया और बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें जगजीत सिंह ने शिवम भांबरी के हाथों कैच कराया। तब मुंबई स्कोर 3 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट था। वानखेड़े में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

कर्नाटक की खराब शुरुआत, रणजी ट्रॉफी में टीम पर मंडराया संकट

दूसरी ओर कर्नाटक ने आंध्र के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कर्नाटक की हालत खराब है। उसने 8 ओवर के अंदर 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। मयंक अग्रवाल 4 और अगली गेंद पर अनीश केवी आउट हो गए। दोनों को कवुरी सैतेजा ने पवेलियन भेजा।

कर्नाटक की टीम लड़खड़ाई, शुरुआती 9 रन में गंवाए 3 विकेट

राहुल 11 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक के तीनों विकेट 9 रन पर गिरे। करुण नायर 8 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक का स्कोर 22 रन था। राहुल और करुण को केवी शशिकांत ने पवेलियन भेजा। स्मरण रविचंद्रन 18 और कृष्णन श्रीजीत 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कर्नाटक ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं।

चंडीगढ़ की प्लेइंग इलेवन

मनन वोहरा (कप्तान), अर्सलान खान, अक्षित राणा (विकेटकीपर), अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी, राज बावा, दीपेंद्र कुश, जगजीत सिंह, विशु कश्यप, निशुंक बिड़ला, रोहित ढांडा।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे, सिद्धेश लाड (कप्तान), सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), मुशीर खान, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रितेश भटकल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन (कप्तान), अनीश केवी, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), माधव बजाज, शिखर शेट्टी, अभिलाष शेट्टी, मनवंत कुमार एल।

आंध्र की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक रेड्डी, रिकी भुई (कप्तान), रेवंत रेड्डी (विकेटकीपर), शेख रशीद, मैरामरेड्डी हेमंथ रेड्डी, सीराम वेंकट राहुल, केवी शशिकांत, सौरभ कुमार, त्रिपुराना विजय, ललित मोहन, कवुरी सैतेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here