डीपीएस नीलबड़ बना दाऊ साहेब प्रतियोगिता का चैम्पियन

0

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (बीडीसीए) द्वारा आयोजित डॉ. गोविन्द नारायण सिंह ‘दाऊ साहेब’ इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीपीएस नीलबड़ ने कैम्पियन स्कूल को पांच विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कैम्पियन स्कूल ने 120 /10 रन बनाए। जवाब में डीपीएस नीलबड़ ने 23.5 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। फाइनल में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ डीपीएस के बल्लेबाजों ने भी जीत में अहम योगदान दिया।

कैम्पियन स्कूल की पारी 120 रन पर सिमटी

फाइनल में टॉस जीतकर डीपीएस नीलबड़ ने कैम्पियन स्कूल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कैम्पियन की ओर से अर्नव सिंह पुंडीर ने 28 रन और अक्षत कुमार सिंह ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। ऋषित टी. और रुद्र शिवहरे ने 12-12 रन बनाए, जबकि अथर्व अनिर ने 11 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और उसकी पारी 120 रन पर समाप्त हुई।

डीपीएस नीलबड़ की ओर से गेंदबाजी में खुशवंत सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट लेकर कैम्पियन की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया। रबजीत सिंह ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि आसिल खान ने दो विकेट चटकाए। तेजस सिंह और राघव गोहिल ने भी एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। डीपीएस के गेंदबाजों के इस अनुशासित प्रदर्शन के कारण कैम्पियन स्कूल की टीम 120 रन तक ही पहुंच सकी।

121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस नीलबड़ की शुरुआत के बाद शुभमय डॉन ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रबजीत सिंह ने 35 रन बनाकर टीम की जीत की राह आसान की। प्रत्युष गोयल ने 20 रन का योगदान दिया। युवराज ने 12 रन बनाए, जबकि जतीन मंदानी ने छह रन जोड़े।

कैम्पियन स्कूल की ओर से गेंदबाजी में ऋषित टी.रुद्र शिवहरे और अक्षत कुमार ने एक-एक विकेट लिया। अर्नव वर्मा और अर्नव सिंह पुंडीर को भी एक-एक विकेट मिला। हालांकि डीपीएस के बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल करने तक धैर्य बनाए रखा और टीम ने 23.5 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने शांति कुमार जैन सचिव भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की अध्यक्षता में विजेता -उप विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए ,इस अवसर पर अविनाश पाठक ,डी के जैन,मुजीब उद्दीन ,सुरेश चैनानी ,अमिताभ वर्मा ,जितेंद्र प्रताप सिंह,दिव्यांगी वर्मा ,राहुल मीणा ,हेमंत कपूर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित थे ।

प्रतियोगिता में ये श्रेष्ठ रहे :-
  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट: रबजीत सिंह — डीपीएस नीलबड़
  • सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर : कनव मिश्रा ——डीपीएस नीलबड़
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: रिदय माहेश्वरी — डीपीएस कोलार
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अर्नव सिंह पुंडीर — कैम्पियन स्कूल अरेरा कॉलोनी
  • फाइनल के मैन ऑफ द मैच: कुशवंत सिंह —डीपीएस नीलबड़
  • ⁠उप विजेता——— कैम्पियन स्कूल अरेरा कॉलोनी
  • ⁠विजेता —— डीपीएस नीलबड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here