डब्ल्यूसीएल 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, युवराज टॉप-5 से बाहर

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस का अभियान समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने इस सीजन में कुल 5 लीग मुकाबले खेले, जिनमें उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि केवल 1 मुकाबले में जीत मिली। इस प्रदर्शन के चलते भारत के खाते में सिर्फ 2 अंक आए और टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। लगातार हार के कारण भारतीय टीम की आगे बढ़ने की उम्मीदें खत्म हो गईं और उसका टूर्नामेंट में सफर लीग चरण में ही थम गया।

भारत का इस सीजन में आखिरी लीग मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था, लेकिन इस मैच में भी टीम इंडिया को निराशा मिली और उसे हार का सामना करना पड़ा। अब इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच हुए मैच के बाद इस सीजन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें युवराज सिंह टॉप-5 से बाहर हैं जबकि एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर हैं।

सबसे बड़ी पारी में एबी डिविलियर्स नंबर 1, युवराज सिंह 10वें स्थान पर

इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच हुए मैच के बाद बात अगर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर बने हुए हैं जो इस लीग में अब तक शतक लगाने वाले इकलौते बैटर हैं और उनकी बेस्ट पारी 40 गेंदों पर 111 रन की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 96 रन की पारी खेलने वाले रोनी तालुकदार हैं जबकि तीसरे स्थान पर 90 रन की पारी खेलने वाले चैडविक वॉल्टन हैं।

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह फिलहाल तो 10वें स्थान पर हैं जिन्होंने इस सीजन मेंं अपनी सबसे बेस्ट पारी 71 रन की खेली थी तो वहीं इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा और रवि बोपारा संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक बेस्ट पारी 77-77 रनों की खेली है। इस सूची में डेविड मलान 88 रन की पारी के साथ चौथे जबकि रिचर्ड लेवी 87 रन की पारी के साथ 5वें नंबर पर हैं।

इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस मैच के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बैटर्स
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट विरुद्ध 4 6
एबी डिविलियर्स 111 40 277.5 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 6 11
रोनी तालुकदार 96 56 171.43 वेस्टइंडीज चैंपियंस 9 5
चैडविक वॉल्टन 90 43 209.3 बांग्लादेश चैंपियंस 5 8
डेविड मलान 88 51 172.55 साउथ अफ्रीका चैंपियंस 8 5
रिचर्ड लेवी 87 39 223.08 वेस्टइंडीज चैंपियंस 5 8
रवि बोपारा 83 46 180.43 इंडिया चैंपियंस 5 6
रॉबिन उथप्पा 77 31 248.39 साउथ अफ्रीका चैंपियंस 6 6
रवि बोपारा 77 45 171.11 बांग्लादेश चैंपियंस 5 6
जीनॉ-पॉल डुमिनी 76 43 176.74 इंग्लैंड चैंपियंस 6 5
महमूदुल्लाह 73 35 208.57 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 2 8
युवराज सिंह 71 44 161.36 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 5 6
रॉबिन उथप्पा का बल्ला चमका, इंडिया चैंपियंस के टॉप स्कोरर बने

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा रहे। उन्होंने इस सीजन में 4 मैच खेलते हुए 218.46 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 142 रन बनाए। इस सूची में दूसरे स्थान पर ऋषि धवन रहे, जिन्होंने 5 मुकाबलों में 135.48 के स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए। उथप्पा ने कम मैच खेलने के बावजूद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से रन बनाने के मामले में टीम के बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here