नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर, बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजरें चौथा मुकाबला जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करने और सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी।
भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद में अब तक 3 टी20आई मैच खेल हैं जिसमें उसे सभी मैचों में जीत मिली है। यही नहीं भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां पर साल 2019 में जो मैच खेला गया था उसमें भारत को जीत मिली थी और टीम इंडिया ने उस मुकाबले में 208 रन का लक्ष्य हचासिल किया था। वैसे वेस्टइंडीज की टीम ने इस टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और ये मैच रोमांचक होगा क्योंकि कैरेबियाई टीम वापसी करना चाहेगी। आप इस मैच को किस तरह से लाइव देख सकते हैं आइए जानते हैं।
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा और टॉस शाम 6.30 बजे किया जाएगा। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।
भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे।


