नई दिल्ली : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में अनुभवी गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी, जहां भारत की नजरें अपने खिताब का बचाव करते हुए खिताबी हैट्रिक पूरी करने पर रहेंगी। पंजाब में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्राफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, मगर गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है।
स्वर्णिम जीत के बाद भारत वापसी की तैयारी
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लास एंजिलिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे कृष्ण ने वापसी की है, जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं।
मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फारवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं। एशियाई चैंपियंस ट्राफी के जरिये पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय ह़़ॉकी की वापसी हो रही है। इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। बता दें कि भारत ने पिछले दो बार से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतते हुए आ रहा है। इस बार वो खिताब हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड
- गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक।
- डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा।
- मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह।
- फारवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह।


