श्रेयस अय्यर के 1000 रन पूरे, इशान किशन टॉप-3 से बाहर; देखें टॉप-8 भारतीय बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 11 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए। हालांकि, इस छोटी पारी के दौरान श्रेयस ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय धरती पर अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ वह भारत में टी20आई में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 8वें स्थान पर पहुंच गए।

टी20आई में रनों की रेस: इशान किशन टॉप-3 से बाहर

भारत में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 45 पारियों में कुल 1577 रन बनाए थे जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 57 पारियों में 1532 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 50 पारियों में कुल 1530 रन बनाए थे।

इशान किशन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 41 पारियों मेंं 1313 रन बनाए हैं जबकि हार्दिक पंड्या लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 53 पारियों में अब तक 1212 रन बनाए हैं। टी20आई में भारत में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा छठे स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 31 पारियों में कुल 1102 रन बनाए हैं। इस सूची में केएल राहुल भी हैं जिन्होंने 30 पारियों में 1018 रन बनाए हैं जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर आ गए जिन्होंने अब तक खेले 40 मैचों में 1007 रन बनाए हैं।

भारत में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय बैटर्स

1577 रन- विराट कोहली (45 पारी)
1532 रन- रोहित शर्मा (57 पारी)
1530 रन- सूर्यकुमार यादव (50 पारी)
1313 रन- ईशान किशन (41 पारी)
1212 रन- हार्दिक पंड्या (53 पारी)
1102 रन- अभिषेक शर्मा (31 पारी)
1018 रन- केएल राहुल (30 पारी)
1007 रन- श्रेयस अय्यर (40 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here