नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 29 रन बनाए। हालांकि, अपनी इस पारी के दौरान लगाया गया 1 छक्का उनके लिए खास उपलब्धि लेकर आया। इस छक्के के साथ अभिषेक ने सूर्यकुमार यादव का 4 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए जहां इससे पहले सूर्यकुमार यादव मौजूद थे। वहीं इस लिस्ट में इशान किशन पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान से आगे हैं।
सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा, अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास
अभिषेक शर्मा अब टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। साल 2026 में उन्होंने अब तक कुल 69 छक्के 33 मैचों में लगाए हैं और उन्होंने सूर्यकुमार यादव के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20आई में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था और उन्होंने उस साल कुल 68 छक्के लगाए थे, लेकिन अब वो दूसरे नंबपर पर आ गए।
टी20आई में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 54 छक्के लगाए थे जबकि इशान किशन सूची में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 53 सिक्स जड़े हैं। वहीं साहिबजादा फरहान इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 45 छक्के लगाए थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
69 छक्के – अभिषेक शर्मा 2026 में
68 छक्के – सूर्यकुमार यादव 2022 में
54 छक्के – अभिषेक शर्मा 2025 में
53 छक्के – इशान किशन 2026 में
45 छक्के – साहिबजादा फरहान 2025 में


