WCL 2026 में वॉल्टन-डिविलियर्स चमके, जानें कौन हैं शीर्ष-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज चैंपियंस ने शुक्रवार (17 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 (डब्ल्यूसीएल) के फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमीफाइनल में मिली इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम खिताब से महज एक कदम दूर है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना इंग्लैंड चैंपियंस से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।

वेस्टइंडीज चैंपियंस की जीत के नायक चैडविक वॉल्टन रहे। उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 87 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वॉल्टन डब्ल्यूसीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के जीन पॉल डुमिनी दूसरे और एबी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के मोईन अली चौथे और ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
चैडविक वाल्टन 6 6 284 71 168.05 17 24
जीन-पॉल डुमिनी 5 5 262 87.33 167.95 18 18
एबी डिविलियर्स 5 5 262 65.5 209.6 16 22
मोईन अली 4 4 242 80.67 174.1 11 21
डार्सी शॉर्ट 6 6 225 37.5 229.59 16 22

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के हार्डस विलजोएन 13 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। भारतीय टीम के लिए धवल कुलकर्णी ने 4 मैचों में 9 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, वेस्टइंडीज चैंपियंस के शेल्डन कोट्रेल 4 मैचों में 8 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के पीयूष चावला ने 5 मैचों में 8 विकेट लेकर चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बेन हॉल्फेनास सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
हार्डस विलजोएन 5 19.5 119 13 11.85 154 0 1
धवल कुलकर्णी 4 16 96 9 15.89 143 1 0
शेल्डन कॉटरेल 4 15 90 8 12.88 103 1 0
पीयूष चावला 5 19.2 116 8 16.88 135 0 0
बेन हिल्फेनहॉस 6 22.4 136 8 22.75 182 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here