लिस्ट-ए में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव नंबर-1, जैक फ्रेजर की टॉप-5 में एंट्री

0

नई दिल्ली : जैक फ्रेजर-मैकगर्क लिस्ट ए क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने और उन्होंने डेन क्रिस्टियन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि वो वैभव सूर्यवंशी से आगे नहीं निकल पाए जो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

24 साल के जैक ने एडिलेड में क्वींसलैंड के खिलाफ वन-डे कप मैच में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की और सिर्फ 63 गेंदों पर 122 रनों की शानदार पारी खेली। क्रीज पर रहते हुए उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के जड़े और 50 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 14 गेंदें खेली। जैक बेशक ऑस्ट्रेलिया के लिए लिस्ट ए में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर बने, लेकिन ओवरऑल लिस्ट में वो टॉप-5 में पहुंच गए।

लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी फिलहाल सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा साल 2026 में ही 11 गेंदों पर किया था जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने हैं जिन्होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। तीसरे नंबर पर थिसारा परेरा हैं जिन्होंने 13 गेंदों पर ये कमाल किया था जबकि जैक अब साउथ अफ्रीका के रोरी क्लेनवेल्ड्ट के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। इन दोनों ने 14-14 गेंदों पर अर्धशतक लगाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर सरफराज खान, सलमान बट्ट, परवेज हुसैन इमोन और एडम हॉलिओक एक साथ मौजूद हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
बल्लेबाज देश टीम गेंद विरुद्ध वेन्यू तारीख
वैभव सूर्यवंशी भारत इंंडिया ए 11 श्रीलंका ए दांबुला जून 21, 2026
कौशल्या वीररत्ने श्रीलंका रागामा 12 कुरुनेगल कोलंबो नवंबर 1, 2005
थिसारा परेरा श्रीलंका एसएल आर्मी 13 ब्लूमफील्ड पानागोडा मार्च 28, 2021
रोरी क्लेनवेल्ड्ट साउथ अफ्रीका वेस्टर्न प्रोविंस 14 क्वाजुलू-नेटल डरबन मार्च 20, 2011
जैक फ्रेजर-मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया साउथ ऑस्ट्रेलिया 14 क्वींसलैंड एडिलेड अक्टूबर 17, 2026
एडम हॉलिओक इंग्लैंड सरे 15 यॉर्कशायर स्कारबोरो सितंबर 11, 1994
सलमान बट्ट पाकिस्तान नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान 15 लाहौर इगल्स लाहौर मार्च 28, 2009
परवेज हुसैन इमोन बांग्लादेश अबाहाणी लिमिटेड 15 शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब सावर अप्रैल 6, 2025
सरफराज खान भारत मुंबई 15 पंजाब जयपुर जनवरी 8, 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here