टर्मिनेटर विप्रा राज्य स्तरीय स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 6 का शानदार शुभारंभ

0
  • एमजीएम स्कूल ने 69 रनों से दर्ज की शानदार जीत

रायपुर: टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 6 का शुभारंभ आज रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। आज के मैच में एमजीएम स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 156 रन बनाए।
एमजीएम स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भावेश पांडे ने 32 रन तथा अंकित नारायण पात्रो ने 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं, मॉडल इंग्लिश स्कूल रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ख्वाजिस ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि आवेश ने 2 विकेट प्राप्त किए।157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉडल इंग्लिश स्कूल रायपुर की टीम एमजीएम स्कूल की शानदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और महज 87 रनों पर ऑलआउट हो गई। मॉडल इंग्लिश स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फैज़ान अहमद ने 28 रन तथा आरव भारती ने 22 रन बनाए।
एमजीएम स्कूल की ओर से गेंदबाजी में नीरज और वंश राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।
इस प्रकार एमजीएम स्कूल ने मुकाबले में 69 रनों से शानदार जीत दर्ज की।मैन ऑफ द मैच एम जी एम स्कूल रायपुर के भावेश पांडे रहे जिन्होंने 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 6 में खिलाड़ियों का उत्साह और शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता को रोमांचक बना रहा है।

कल प्रतियोगिता में होने वाले मुकाबले
  • आर. के. शारडा विद्या आश्रम स्कूल रायपुऱ, vs होली क्रॉस रायपुर
  • श्री शंकराचार्य विद्यालय भिलाई vs भारत माता सीनियर सेकंडरी विद्यालय टाटीबंध रायपुर के बिच होगा!

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 32 टीम हिस्सा ले रही है!साथ ही पूरी प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण हो रहा है!प्रतियोगिता 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेली जाएगी!जिसमे टोटल 56 मैच खेले जाएंगे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here