वैभव सूर्यवंशी को श्रेयस अय्यर की सलाह, बोले- अभी मौके के बारे में मत सोचो

0
नई दिल्ली : भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सलाह दी है कि वे धैर्य रखें और अपने खेल पर ध्यान दें। अभी मौके मिलने के बारे में न सोचें। भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में बारिश से धुल गया। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। वैभव सूर्यवंशी इन पांचों मैचों में से किसी में भी नहीं खेले। भारत के लिए वह पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल के बाद नहीं खेले हैं। इस युवा खिलाड़ी ने आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में 186 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

भारत टीम ने पूरी सीरीज में अनुभवी ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया। सैमसन ने पांच मैचों में 168 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 145 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने दो-दो अर्धशतक लगाए, जिससे वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें टी20 के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को अपनी तैयारियों पर भरोसा रखने और मौके न मिलने की चिंता करने के बजाय शांत रहने की सलाह दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस ने कहा, ‘मैं वैभव सूर्यवंशी से बस यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपने मौके जरूर मिलेंगे। देखो, हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमें वर्ल्ड कप जिताया है। उन्होंने लगातार रन भी बनाए हैं। इसलिए तुम अपनी तैयारियों पर ध्यान दो और थोड़ा आराम से रहो। अभी से मौके के बारे में बहुत ज्यादा न सोचो तो बेहतर होगा।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस ने आगे कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा होगा, खासकर एक शानदार आईपीएल सीजन के बाद, लेकिन कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान सीरीज के समय से ही मेरी उससे यही बातचीत होती रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here