बंगाल की प्लेइंग 11 में शाहबाज अहमद, शमी के भाई मोहम्मद कैफ और सूरज सिंधु जायसवाल को मौका दिया। बंगाल ने पहले मैच में दिल्ली को हराकर अभियान की शुरुआत की थी। शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
शमी ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए थे। आकाशदीप ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए थे, मुकेश कुमार ने दोनों पारियों 1-1 विकेट लिए थे। इसके बाद आकाशदीप का न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट में मौका मिला। वह और मुकेश कुमार न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का भी हिस्सा हैं, जबकि शमी एक बार फिर भारतीय टीम से नजरअंदाज कर दिए गए हैं।


